फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, 2.5 लाख रुपये तक की छूट

Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक अब से दो महीने से भी कम समय में पूरे तरह से प्रभावी हो जाएंगे। इसी के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लाइन-अप में कड़े मानदंडों का पालन करने के लिए अपने कारों को अपग्रेड करने के अथक कोशिशों में जुट गए हैं। हालांकि, डीलरशिप के पास अभी भी BS4 स्टॉक बचा हुआ है। BS6 मानक लागू होने की 1 अप्रैल की समय सीमा के बाद बिना बिके BS4 कारों के ढेर से बचने के लिए, निर्माताओं के पास गाड़ियों को भारी छूट की पेशकश के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

ऐसा ही एक ऑटो निर्माता Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) है, जो कार खरीदने पर 45,000 रुपये से लेकर 2,50,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। ऐसे में ह्यूंदै ने अपने BS4 कारों के कई मॉडल्स पर छूट की पेशकशक की है। यहां जानते हैं Hyundai की किस मॉडल की खरीद पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
Santro 

Santro 

Hyundai की एंट्री-लेवल हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) को एंट्री सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह हैचबैक कार अभी भी हर महीने बिक्री संख्या के लिहाज से चार अंकों का आंकड़ा हासिल कर लेती है, और इसलिए कोरियाई कार निर्माता ने इस साल की शुरूआत में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानदंडों का पालन करने के लिए सैंट्रो कार को अपग्रेड किया। 

BS4 सैंट्रो के बचे हुए स्टॉक पर कंपनी 55,000 रुपये तक के फायदे की पेशकश कर रही है, जिसमें 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का बोनस बोनस और कॉर्पोरेट खरीदारों के लिए 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।

Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) में 1.1 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 77 PS का पावर और 99 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 9
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai

Grand i10 

Grand i10 (ग्रैंड i10) को ह्यूंदै की नई कार Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 Nios) के रूप में एक नया उत्तराधिकारी मिला। कंपनी ने अब Grand i10 को टैक्सी सेवाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कंपनी इस कार को जल्द ही नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट  करेगी। ह्यूंदै ने BS6 Grand i10 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 

इसलिए, BS4 Grand i10 को 75,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें 40,000 रुपये नकद छूट, 30,000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। Grand i10 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसमें 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क पैदा होता है। यह कार सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 

4 of 9
Grand i10 Nios - फोटो : Amar Ujala

Grand i10 Nios (Diesel) 

Hyundai ने पिछले साल Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 Nios) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 PS/114 Nm) लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने BS4 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर डीजल यूनिट (75 PS/194 Nm) भी लॉन्च किया था। अब, कंपनी अपनी सेडान ट्विन Aura (ऑरा) को BS6 1.2-लीटर डीजल इंजन का हैचबैक मॉडल तैयार कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च करेगी। फिलहाल Hyundai Grand i10Nios के डीजल वेरिएंट को 55,000 रुपये तक के कुल फायदों के साथ ऑफर कर रही है, जिसमें 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 9
Xcent 

Xcent 

अपने हैचबैक ट्विन की तरह, Xcent अब सिर्फ टैक्सी सेवाओं के लिए पेश की जा रही है। सब-4 मीटर सेडान कार Xcent में Grand i10 की तरह ही  1.2-लीटर 4-सिलेंडर कप्पा वीटीवीटी पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो अधिकतम 83 PS का पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी फिलहाल BS4 Xcent पर 90,000 रुपये की नकद छूट के साथ 5,000 रुपये की अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट दे रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
Hyundai Elite i20

Elite i20 

Elite i20 (एलीट i20) देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक है, और कोरियाई कार निर्माता ने कार के BS6 वेरिएंट की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी जल्द ही इसे बाजार में लॉन्च करेगी। इसलिए, डीलरशिप इस हैचबैक कार पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है। BS4 Elite i20 के Era और Magna+ ट्रिम्स को 20,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। वहीं, Sportz +, Sportz + Dual Tone और Asta Option वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये की नकद छूट मिलती है। जबकि एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट सीमा रेंज की सभी गाड़ियों पर एक जैसी है। 
विज्ञापन

7 of 9
Hyundai Verna

Verna

ह्यूंदै Verna के लिए एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें Kia Seltos के BS6 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन मिल सकता है। फिलहाल, Verna चार BS4 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन मिलते हैं जिनमें 1.4-लीटर पेट्रोल (100 PS / 132 Nm), 1.6-लीटर पेट्रोल (123 PS / 151 Nm), 1.4-लीटर डीजल (90 PS / 220 Nm) और 1.6-लीटर डीजल (128 PS / 259 Nm) यूनिट्स शामिल हैं। ह्यूंदै BS4 Verna पर 90,000 रुपये तक का लाभ दे रही है, जिसमें 50,000 रुपये की नकद छूट, अतिरिक्त 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये का अलग डिस्काउंट शामिल है। 

8 of 9
Hyundai Creta

Creta 

Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) से मिल रही सीधी टक्कर और तेजी से बढ़ती उसकी लोकप्रियता के बाद भी Creta (क्रेटा) का प्रदर्शन अभी भी औसत से ऊपर आंका जाता है। mid-size SUV (मिड-साइज एसयूवी) क्रेटा का एक नया सेकेंड जेनरेशन मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है, जिसे इस महीने की शुरुआत में 2020 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। 

फिलहाल, कंपनी Hyundai BS4 Creta 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 75,000 रुपये की नकद छूट, 30,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये के अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है, जो कुल मिलाकर 1.15 लाख रुपये का डिस्काउंट हो जाता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hyundai Elantra

Elantra और Tucson 

Elantra को पिछले साल अपडेट किया गया था, जिसमें BS6 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 152 PS का पावर और 192 Nm टॉर्क पैदा करता है। हालांकि, डीलरशिप BS4 स्टॉक को खत्म करने की कोशिश में जुटी है। हुंडई 75,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये की अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट के साथ 1.25 लाख रुपये की नकद छूट दे रही है, जिसे कुल छूट 2.5 लाख रुपये तक हो जाती है। कोरियाई ऑटोमोबाइल दिग्गज ने Tucson SUV का फेसलिफ्ट भी पेश किया, जिसे देश में जल्द ही BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जाना है। इसलिए, मौजूदा BS4 Tucson पर Elantra के जितनी ही छूट मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें