फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कार खरीदने पर शानदार ऑफर, मिल रहा है 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Fri, 27 Dec 2019 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Hyundai - फोटो : Amar Ujala
कार के शौकीन लोग जो नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक नई ह्यूंदै कार खरीदने का सबसे सटीक मौका है। हम महज चंद दिनों में साल 2019 को अलविदा कह देंगे। ऐसे में अपनी मनपसंद कार के साथ नए साल में प्रवेश करना 2020 के लिए एक शानदार शुरुआत हो सकती है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) इस महीने अपने गाड़ियों पर शानदार ऑफर्स दे रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), Tata Motors (टाटा मोटर्स), निसान, किआ और मर्सडीज-बैंज के वाहन महंगा करने के एलान के बाद ह्यूंदै ने भी घोषणा की है कि नए साल से कंपनी अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने वाली है। 

लेकिन इससे पहले ह्यूंदै 'दिसंबर डिलाइट' ऑफर के तहत अपनी करों पर ग्राहकों को दो लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी एंट्री लेवल कार सैंट्रो से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की SUV (एसयूवी) कार ट्यूसॉन तक यह ऑफर दे रही है। हम आपको बता रहे हैं ह्यूंदै की किस कार पर कितने रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
hyundi grand i10 nios - फोटो : Amar Ujala
कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुई Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 9
ह्युंदै सेंट्रो AMT - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) के पेट्रोल मॉडल पर 55 हजार रुपये तक की शानदार छूट दे रही है। 

4 of 9
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai Grand i10 Website
कंपनी Grand i10 (ग्रैंड आई10) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 75 हजार रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
Hyundai Verna
Verna के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर कंपनी 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
hyundai xcent
Hyundai की सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार Xcent के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 95 हजार रुपये तक का बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 9
hyundai creta - फोटो : सांकेतिक फोटो
Hyundai की पॉपुलर SUV Creta (क्रेटा) पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर क्रेटा के दोनों मॉडल, यानी पेट्रोल और डीजल पर उपलब्ध है। 

8 of 9
Hyundai tuscon
Hyundai की प्रीमियम SUV Tuscon (ट्यूसॉन) के पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media
ह्यूंदै की ओर से दिए जा रही इस छूट में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। ध्यान देनेवाली बात यह है कि आपगाड़ियों के अलग-अलग वेरियंट पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में अपने शहर में मौजूद कंपनी के शोरूम डीलरशिप में उपलब्ध गाड़ियों की जानकारी लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें