फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Alcazar की पहली तस्वीर: देखें कंपनी के डिजाइन स्केज में कैसी दिखती है नई 7-सीटर एसयूवी

Tue, 23 Mar 2021 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार) दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की अगली बड़ी पेशकश है जिसे वह भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। ह्यूंदै ने क्रेटा पर आधारित इस एसयूवी के ग्लोबल डेब्यू से पहले एक टीजर जारी किया है। जिसमें कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन स्केच का खुलासा किया गया है। कंपनी अपनी इस कार के जरिए भारत में तीन-पंक्ति वाली एसयूवी सेगमेंट में खलबली मचाने का वादा कर रही है। अलकाजार एसयूवी को कार निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर 'आने वाली' मॉडल के रूप में पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। इस एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू 6 अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai
डिजाइन
ह्यूंदै ने अलकाजार के एक्सटीरियर का जो स्केच जारी किया है उसमें इस एसयूवी को पीछे की तरफ से दिखाया गया है। नई एसयूवी की ओवरऑल लंबाई थोड़ी ज्यादा होगी जो इसे 5-सीटर क्रेटा की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक देगी। इसमें सीटों की तीसरी पंक्ति को फिट करने के लिए अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। इंटीरियर की स्केच से पता चलता है कि अलकाजार में बीच वाली पंक्ति के लिए कैप्टन सीट दिए गए हैं। अलकाजार के रियर ओवरहेड को बढ़ाया गया है और इसमें काफी चौड़ा सी-पिलर दिया गया है। अलकाजार में अनोखा टेलगेट डिजाइन के साथ रैपराउंड टेल-लैंप मिलेगा। इसका बंपर थोड़ा ऊंचा और फॉक्स स्किड प्लेट काफी प्रमुख होगा। मॉडल में एक खास अलॉय व्हील डिजाइन होगा। फ्रंट ग्रिल में भी थोड़ा बदल किया गया है। इसके साथ ही इसमें कुछ मामूल बदलाव देखने को मिलेंगे जो इसे क्रेटा से अलग बनाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta 7 seater - फोटो : सांकेतिक फोटो
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो Hyundai Alcazar में 2020 ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी से बेहतर फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स मिल सकते हैं। दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए वायरलेस चार्जिंग पैड दी गई है। नई एसयूवी में ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, Isofix माउंटेड सीट, हिल स्टार्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

4 of 5
7 seater hyundai creta - फोटो : सांकेतिक फोटो
इंजन
ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है। यह इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
लॉन्चिंग, कीमत और मुकाबला
Hyundai Alcazar एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी इस नई एसयूवी की कीमत का एलान जून में कर सकती है। लेकिन जानकारों के मुताबिक भारतीय बाजार में इस 7-सीटर प्रीमियर एसयूवी Alcazar की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक हो सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद 7-सीटर Alcazar एसयूवी का मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), नई लॉन्च हुई Tata Safari (टाटा सफारी), 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass (जीप कंपास) और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा। Mahindra XUV500 (महिंद्रा XUV500) के इस साल लॉन्च होने वाले नए जेनरेशन मॉडल से भी इसे टक्कर मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें