फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से बचें, हेलमेट को लेकर भूलकर भी न करें ये चार लापरवाही

Wed, 02 Dec 2020 06:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते प्रशासन और सरकारें लोगों को भीड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, मास्क न पहनने पर अब दिल्ली में जुर्माने की राशि को भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि आपका परिवार और घर कोरोना के संक्रमण से कितना सुरक्षित है।

दरअसल लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद एक ऐसी चीज है, जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। यह है हेलमेट को लेकर बरती जा रहा लापरवाही। आज हम आपको उन चार सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अनदेखी आपको कोरोना का शिकार बना सकती है। क्या हैं वो सावधानियां डालते हैं इस पर एक नजर...
विज्ञापन

भूल कर भी न करें अपना हेलमेट शेयर

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
हेलमेट के जरिए कोरोना का संक्रमण आपके घर न आए इसके लिए जरूरी है कि आप अपना हेलमेट किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें। सीधी सी बात, जैसे एक व्यक्ति के लिए एक फेस मास्क है, वैसे ही एक व्यक्ति के लिए एक हेलमेट। कोरोना काल में किसी भी दूसरे व्यक्ति को अपना हेलमेट देना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि आपको नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं? वह जिससे मिलने जा रहा है वह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं? इसके अलावा वह आपके हेलमेट को किस जगह रखेगा? क्या वह जगह सही होगी या नहीं? इसलिए अपना हेलमेट किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें।
विज्ञापन

हाथ की तरह हेलमेट को भी करें सैनिटाइज

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
जैसे आप अपने हाथों को सैनिटाइज करते हैं, वैसे ही अपने हेलमेट को भी जरूर सैनिटाइज करें। सीधा सा नियम, हेलमेट को जब भी पहनें पहले सैनिटाइज करें। वहीं, हेलमेट को जब भी उतारें तब भी सैनिटाइज करें। इससे आपका हेलमेट अगर वायरस के संपर्क में आता भी है तो सैनिटाइज करते ही खत्म हो जाएगा। हेलमेट के वाइजर (शीशे), बॉडी और चिन स्ट्रैप को भी सैनिटाइज करें।

हेलमेट की सही जगह कहां?

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
हेलमेट को वायरस के संपर्क में आने से बचाने के लिए इसे सुरक्षित जगह रखें। हेलमेट को गाड़ी के हैंडल या फिर सीट के बगल में लॉक करने की जगह, इसे ऑफिस में अपने टेबल के नीचे या लॉकर में रखें, जहां यह कम लोगों के संपर्क में आए। हेलमेट को इस्तेमाल करने से पहले सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। वहीं घर की बात करें तो बाहर से आने पर हेलमेट को सैनिटाइज करें। इसके अलावा इसे बच्चों या बूढ़ों से दूर रखें। घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी हेलमेट उतारें, उसे पहनने से पहले सैनिटाइज करें, क्योंकि आपको नहीं पता कि किस जगह आपका हेलमेट संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट का शीशा रखें बंद

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
यात्रा के दौरान हेलमेट के शीशे को बंद रखें। इसके अलावा गुटखा खाने की आदत या तो छोड़ दें या फिर कम से कम हेलमेट पहन कर गुटखा न खाएं। इससे आपका हेलमेट गंदगी और संक्रमण दोनों से सुरक्षित रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें