फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका

Wed, 04 Oct 2017 11:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Calculate car mileage
कार या बाइक खरीदते समय उसके बारे में कीमत के बाद दूसरा सवाल यही पूछा जाता है कि "कितना माइलेज देती है"? भारत में वाहन का माइलेज काफी महत्व रखता है। यहां हम आपको अपनी कार का सही माइलेज निकालने का तरीका बताएंगे। इस तरीके का इस्तेमाल बाइक या किसी अन्य वाहन का माइलेज पता करने में भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
car mileage
माइलेज पता करने के लिए सबसे पहले अपनी कार के फ्यूल टैंक को फुल करा लें और ट्रिप मीटर को 0 पर कर दें। अगर कार में ट्रिप मीटर नहीं है तो ओडोमीटर (जो कार के कुल किमी. दिखाता है) को नोट कर लें। अब कार का ईंधन जब आधा हो जाए तो फिर से कार का टैंक फुल कराएं। अब नोट कर लें कि दूसरी बार में कितने लीटर तेल डला है और आखिरी ट्रिप में कार कितनी चली है। 
विज्ञापन

3 of 5
car mileage
किमी. को ईंधन की मात्रा से भाग कर दें, आपका माइलेज आ जाएगा। उदाहरण के तौर पर आपकी कार 400 किमी. चली और इसमें 25 लीटर तेल डला है तो आपका माइलेज 16 Kmpl (400/25) आएगा। 

4 of 5
car mileage
इसके अलावा आप कुछ स्मार्टफोन ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई ऐसी ऐप हैं जो आपके ईंधन का रिकॉर्ड, सर्विस शेड्यूल का हिसाब रखती हैं। इसके अलावा ये जीपीएस के जरिए आपके किमी. मापकर माइलेज भी बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
car mileage
हालांकि ध्यान रहे कि हाइवे पर कार ज्यादा माइलेज देती है और शहर में कम। ऐसे में एक बार में ही आप सही माइलेज का पता नहीं लगा पाएंगे। आपको यह प्रक्रिया कई बार करनी चाहिए। सही माइलेज का पता करने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा एक ही पेट्रोल पंप से ईंधन भराएं। अलग-अलग ब्रांड का तेल डलवाने से भी माइलेज पर फर्क पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें