फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70,000 रुपये से सस्ती Honda Livo और TVS Star City Plus में किसे खरीदें?

Sat, 04 Jul 2020 09:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Honda Livo vs TVS Star City Plus - फोटो : Amar Ujala
अगर आप 70,000 रुपये से कम कीमत में एक बेहतर लुक वाली किफायती बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए इस साल लॉन्च हुई दो नई बाइक्स का कम्पेरिजन लेकर आए हैं। इनमें एक Honda Livo BS6 है, जो सात दिनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। वहीं, दूसरी TVS Star City Plus है जो जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी। हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन बाइक्स के फीचर्स पर, 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Honda Livo BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

इंजन

  • Honda Livo BS6 में पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है। 
  • TVS Star City Plus में पावर के लिए 109.7 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4- स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस

  • Honda Livo BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • TVS Star City Plus का इंजन 7350 आरपीएम पर 8.08 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Honda Livo BS6 में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • TVS Star City Plus में वेट मल्टीपल डिस्क के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
TVS Star City Plus - फोटो : TVS

सस्पेंशन

  • Honda Livo BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया है।
  • TVS Star City Plus के फ्रंट में टेलिस्कोपिक क्रेडल ट्यूबलर फ्रैम दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 5 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्सॉर्बर दिया गया है। 

ब्रेकिंग

  • Honda Livo BS6 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। 
  • TVS Star City Plus के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।

4 of 5
Honda Livo BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

डायमेंशन

  • Honda Livo BS6 की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 751 मिलीमीटर, ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1278 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 163 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर और लंबाई 690 मिलीमीटर है।
  • TVS Star City Plus की लंबाई 1980 मिलीमीटर, चौड़ाई 750 मिलीमीटर और ऊंचाई 1080 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1260 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 172 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • Honda Livo BS6 में 9 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
  • TVS Star City Plus में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TVS Star City Plus - फोटो : TVS

कीमत

  • Honda Livo BS6 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
  • TVS Star City Plus के मोनो टोन वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,784 है। वहीं, इसके ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 63,284 रुपये है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें