फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैश टेस्ट में होंडा की इस एसयूवी को मिले 5 स्टार, मर्सडीज बेंज जी-क्लास को दी टक्कर

Sat, 02 Mar 2019 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
विज्ञापन
Honda CRV euro NCAP crash test-3
विज्ञापन

Honda की CR-V को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। सीआर-वी को यह रेटिंग यूरो क्रैश में मिली है। सेफ्टी के मामले में होंडा की सीआर-वी ने Mercedes G-Class को पछाड़ा है, जी-क्लास क्रैश टेस्ट में दूसरे स्थान पर रही है। इससे पहले टाटा की नेक्सन को ग्लोबल क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी।

हाल ही में हुए यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट में होंडा की सीआर-वी एसयूवी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। होंडा सीआर-वी को पिछले साल ही भारत में लॉन्च किया गया था। यूरो एनसीएपी टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी में 93 प्रतिशत, चाइल्ड सेफ्टी में 83 प्रतिशत, रोड सेफ्टी में 70 प्रतिशत और सेफ्टी असिस्ट में 76 प्रतिशत स्कोर मिला है।

होंडा सीआरवी के इस मॉडल में फ्रंट ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग्स, साइड एयरबैग्स, लीड लिमिटर, आइसोफिक्स चाइल्ड रिअर सीट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, स्पीड असिस्ट और लेन असिस्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, पैसेंजर एयरबैग कट-ऑफ स्विच जैसे फीचर शामिल थे।

विज्ञापन


क्रैश टेस्ट के दौरान सीआर-वी को कई क्रैश टेस्ट से गुजारा गया, जिसमें 50 और 64 किमी की रफ्तार से सामने से टक्कर की गई, 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से साइड से, 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से मोबाइल बैरियर टेस्ट, 40 किमी की रफ्तार से पेडेस्टेरियर अपर लेग इंपैक्ट और 16 और 24 किमी की रफ्तार से लो स्पीड टेस्ट किए गए।

होंडा सीआर-वी में को भारत में पिछले साल अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया गया था। वहीं  नई सीआर-वी होंडा के एडवांस्ड कॉम्पैटिबिलिटी इंजीनियरिंग बॉडी स्ट्रक्चर पर तैयार की गई है। होंडा सीआर-वी दो इंजन वैरियंट के साथ आती है। 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन है, 154 बीएचपी की पावर और 192 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.6-लीटर iDTEC डीजल इंजन, 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वर्जन में दो व्हील ड्राइव मिलता है, जबकि वहीं डीजल इंजन टू-व्हील ड्राइव के अलावा ऑल व्हील ड्राइव के साथ आता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें