Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने फोर्थ जेेनरेशन (चौथी पीढ़ी) की Honda City (होंडा सिटी) कार की कीमत में बदलाव किया है और इसे दो नए वेरिएंट्स- SV और V में पेश किया है। जुलाई में लॉन्च की गई पांचवीं-पीढ़ी की होंडा सिटी कार के साथ-साथ इन दोनों वेरिएंट की बिक्री जारी रहेगी। दरअसल नई होंडा सिटी के कई बदलाव किए गए हैं और इसमें बहुत से नए फीचर्स दिए गए हैं। लिहाजा इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि जो ग्राहक कम कीमत वाली चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान कार खरीदने के इच्छुक हैं कंपनी ने उनके लिए इसकी बिक्री जारी रखने का फैसला किया है। बता दें कि यह नई पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी से 1.60 लाख रुपये तक सस्ती भी है।
विज्ञापन
2 of 5
Honda City
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने बताई फैसले की वजह
होंडा सिटी के पिछले मॉडल की पेशकश जारी रखने का निर्णय के बारे में कंपनी ने पहले भी बताया था। हालांकि सिटी के 2020 मॉडल को स्टाइलिंग, फीचर्स और आराम के मामले में कई अपडेट मिले हैं। लेकिन, पुराने मॉडल में अभी भी लोगों की रूचि है और इसी वजह से शायद कार निर्माता ने इसे बेचने का विकल्प खुला रहा है। होंडा इंडिया इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, राजेश गोयल ने बताया, "जबकि पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी ने वर्चस्व का नया मानदंड बनाया है, जो मध्यम आकार के सेडान सेगमेंट में सबसे अधिक प्रीमियम स्थान पर काबिज है, हमने चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी को बेचना जारी रखने का फैसला किया था क्योंकि यह अपने स्टाइल और लुक के साथ एक लोकप्रिय मॉडल बनी हुई है और बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप भी है।" उन्होंने कहा, "एसवी और वी ग्रेड में चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी को जारी रखने के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सिटी ब्रांड मिड-साइज सेडान सेगमेंट में ट्रिम्स और अलग-अलग कीमतों के साथ ग्राहकों के व्यापक सेट के लिए उपलब्ध रहे।"
विज्ञापन
3 of 5
Honda City
- फोटो : For Reference Only
चौथी पीढ़ी मॉडल की कीमत
चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी कार सिर्फ 1.5-लीटर एसओएचसी पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलते हैं। चौथे-जेनरेशन सिटी के SV और V वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 9.30 लाख रुपये और 10 लाख रुपये है। इन मॉडलों की पिछली एक्स-शोरूम कीमतों में अच्छी-खासी कटौती की गई है, जिनकी पहले कीमत क्रमशः 9.91 लाख रुपये और 10.66 लाख रुपये थी। गौरतलब है कि चौथी पीढ़ी की सिटी कार की भारत में जनवरी 2014 में लॉन्च होने के बाद से 3.5 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। खास बात है कि इस कार में भी पांचवीं पीढ़ी सिटी की तरह बीएस-6 इंजन मिलता है। नई होंडा सिटी के बेस मॉडल से चौथी जेनरेशन वाली सिटी करीब 1.60 लाख रुपये सस्ती है। नई पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी की कीमत 10.90 लाख रुपये से शुरू होकर 14.65 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 5
Honda City 2020
- फोटो : Honda
नई सिटी का इंजन
पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरिएंट्स- V, VX और ZX में लॉन्च किया गया है। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
नई होंडा सिटी के शानदार फीचर्स
नई होंडा सिटी कार के इंटीरियर की बात की जाए तो नई कार में ड्यूल-टोन इंटीरियर और 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा कनेक्ट टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट जैसे फीचर दिए गए हैँ। होंडा सिटी देश की पहली कार होगी जिसमें एलेक्सा रिमोट कैपेबिलिटी का फीचर दिया गया है। एलेक्सा रिमोट वाली यह भारत की पहली कार भी होगी जिसे आप बोल कर कमांड कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में आराम से बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। और इस कार में यह भी पहली बार है कि होंडा का ऐप-आधारित कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, होंडा कनेक्ट दिया गया है जो कार के डिटेल्स को किसी के साथ भी शेयर कर सकता है। इसके साथ ही नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड LED टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं।