फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda CB300R और KTM 390 Duke में कौन सी है बेस्ट, पढ़ें खबर

Tue, 05 Feb 2019 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
honda cb300r vs KTM duke390 - फोटो : gaadiwaadi.com
होंडा 8 फऱवरी को अपनी नई Honda CB300R की लॉन्चिंग करने वाली है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख के आसपास होगी। वहीं इसकी टक्कर KTM Duke 390 से होगी। आइए जानते हैं कि दोनों बाइकों में क्या है और मुकाबले में कौन सी रहेगी आगे...
 
विज्ञापन

स्टाइलिंग

2 of 5
Honda CB300R to be Launched in India
होंडा सीबी300आर में मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइलिंग दी गई है। इस बाइक की स्टाइलिंग निओ स्पोर्ट्स कैफे कंसेप्ट से इंस्पायर्ड है। इसमें फ्रंट में ब्रश्ड मेटल रिम के साथ गोल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, वहीं इंस्ट्रमेंट क्लस्टर हेडलाइट के ऊपर लगाया गया है। इसमें फ्लैट एलुमीनियम हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है।

वहीं केटीएम ड्यूक390 की हाल ही में बिक्री शुरू की गई है। नई बाइक पुरानी के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखाई देती है। ड्यूक390 दिखने में शार्प और स्लीक लुक देती है। इसमें टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ शार्प एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए केटीएम माई राइड एप लॉन्च किया गया है।    
 
विज्ञापन

इंजन परफॉरमेंस

3 of 5
KTM Duke 390
Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27.5 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इसका वजन केवल 143 किग्रा है, जो इस सेगमेंट में सबसे कम है।

वहीं केटीएम ड्यूक390 से तुलना करें, तो इसमें 373 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं यह इंजन 9000 आरपीएम पर 43 बीएचपी और 7000 आरपीएम पर 37 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं केटीएम ड्यूक का वजन 149 किग्रा है। केटीएम का दावा है कि यह बाइक 25.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

प्राइस कंपैरिजन

4 of 5
honda cb300r launch Date India
होंडा सीबी300आर को कंपनी सीकेडी रूट के जरिए बेचेगी। वहीं इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं केटीएम ड्यूक390 की एक्स-शोरूम कीमत 2.43 लाख रुपए है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी बाइक है बेस्ट

5 of 5
KTM duke 390 sports
अगर दोनों बाइक्स की तुलना करें, तो लुक के मामले में होंडा सीबी300आर बाजी मारती नजर आती है। इसका रेट्रो लुक सभी एज ग्रुप के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। वहीं ड्यूक390 का लुक फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी है, जो युवाओं को लुभाता है।

वहीं दोनों बाइकों के इंजन की तुलना करें, तो इसमें केटीएम बाजी मारती नजर आती है। केटीएम का इंजन ज्यादा पॉवरफुल है। हालांकि अभी होंडा सीबी300आर देश में लॉन्च नहीं हुई है, इसलिए अभी उसकी परफॉरमेंस का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। वहीं कीमत के मामले में केटीएम सस्ती है। वहीं होंडा सीबी300आर ज्यादा प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल लगती है, और रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर दिखाई देती है।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें