भारत में BS-VI प्रदूषण मानक (एमिशन नॉर्म्स) लागू होने के बाद भी होंडा कार्स अपनी डीजल कारों की बिक्री जारी रखेगी। जबकि हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने यह फैंसला लिया था की वह 1 अप्रैल, 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद देगी। होंडा ने योजना बनाई है कि वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही से बीएस-6 मानक वाली पेट्रोल और डीजल इंजन से लैस कारों को बाजार में उतारने की है।