लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ा। जिससे वाहनों की बिक्री बहुत कम हो गई। मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया। हालांकि अब अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से देशभर में सभी व्यावसायिक गतिविधियां थम गईं थीं। ऑटोमोबाइल उद्योग जगत भी इससे खासा प्रभावित हुआ। अप्रैल के महीने में तो एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। मई में नियमों में ढील दिए जाने के बाद शोरूम और डीलरशिप खुलने लगे लेकिन फिलहाल मांग में तेजी नहीं आई है। अब एक बार फिर से विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की बिक्री में तेजी लाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स पेश कर रही हैं। जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भारत में कई नए प्रॉडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉकडाउन के मद्देनजर कंपनी ने कई लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि कंपनी अपनी कई नई BS6 गाड़ियों पर भी आकर्षक छूट की पेशकश की है।
विज्ञापन
2 of 6
Honda Amaze
- फोटो : For Representation Only
होंडा ने भारत में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Honda Brio को बंद किया है। जिसके बाद Honda Amaze कंपनी की एंट्री लेवल कार हो गई है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Honda Amaze को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया था। खास बात है कि Amaze पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कुछ चुनिंदा मॉडल्स को ही BS6 इंजन के साथ अपडेट किया है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda amaze CVT VX
- फोटो : For Representation Only
Honda Amaze पर ऑफर
कंपनी Honda Amaze कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ 5 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। दूसरे ऑप्शन में कार पर कोई एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है और 5 साल की वारंटी के साथ 50 फीसद लागत का एक 3 साल का AMC पैक दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 8000 रुपये है।
4 of 6
2020 honda city India
- फोटो : For Representation Only
Honda City पर ऑफर
होंडा भारतीय बाजार में 2020 Honda City न्यू जनरेशन मॉडल उतारने जा रही है। वहीं मौजूदा Honda City BS6 पर एक लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। यह छूट कार के वेरिएंट के आधार पर दी जा रही है। मौजूदा होंडा सिटी में 1.5 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 117 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
5 of 6
2020 Honda City Rear
- फोटो : For Representation Only
सिटी पर अलग-अलग डिस्काउंट
Honda City के SV MT, V MT और V CVT वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है। साथ ही 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कार के VX MT वेरिएंट पर 37 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस वेरिएंट पर टोटल 72 हजार रुपये की छूट मिलेगी।
Honda City 2020 RS
- फोटो : For Representation Only
कंपनी के टॉप मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट है। इसके VX CVT, ZX MT और ZX CVT वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये कैश डिस्काउंटऔर 50 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बता दें कि कि Honda City की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये के बीच है।
कंपनी ने मुताबिक ऑफर मॉडल या वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसके साथ ही यह ऑफर सिर्फ जून 2020 तक मान्य हैं।