ऑटो निर्माता कंपनियां BS4 इंजन वाले वाहनों के स्टॉक की 31 मार्च तक बिक्री की योजना बना चुकी हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों पर स्टॉक क्लीयरेंस का दबाव है। इसके मद्देनजर ऑटो निर्माता कंपनियां और डीलर्स BS4 गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भी अपनी कारों पर बपंर छूट दे रही है। कंपनी अपने कार के मॉडल्स पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। अगर आप BS4 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहन खरीदना चाहते हैं तो कंपनियों के इन आकर्षक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यहां जानिए होंडा कार की किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
Honda Amaze
Honda Amaze (होंडा अमेज)
Honda Amaze की खरीद पर कंपनी 42 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 12 हजार रुपये की एक्सटेंड वारंटी और कार एक्सचेंज पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। Honda Amaze की एक्स शोरूम कीमत 6,09,900 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 8
Honda WR-V
- फोटो : Amit Dwivedi
Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी)
Honda WR-V BS4 मॉडल की कार खरीदने पर कंपनी 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
4 of 8
2020 honda city
- फोटो : Social Media
Honda City (होंडा सिटी)
Honda City पर कंपनी 72 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से डीजल यौर पेट्रोल दोनों वर्जन के BS4 मॉडल की खरीद पर छूट की पेशकश की गई है। इसमें 32 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 30 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट दी जार ही है।
विज्ञापन
5 of 8
2019 Honda Jazz
Honda Jazz (होंडा जैज)
Honda Jazz के BS4 मॉडल की कार खरीदने पर कंपनी की ओर से 50 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 25 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी का यह ऑफर 2019 मॉडल के पेट्रोल-डीजल दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
Honda Br-V
- फोटो : File
Honda BR-V (होंडा बीआर-वी)
Honda BR-V पर कुल 1 लाख 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 33,500 रुपये कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 26,500 रुपये की एक्ससीरीज मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 8
Honda Civic 2019
Honda Civic (होंडा सिविक)
Honda Civic पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी होंडा सिविक के BS4 मॉडल की खरीद पर कुल 1 लाख 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस कार के BS4 मॉडल की कीमत में सीधे 1 लाख 25 रुपये की कटौती कर दी गई है।
हालांकि, यदि आप इन ऑफर का लाभ उठाने की योजना बना रहे हैं, तो कोरोनोवायरस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हम आपसे अपील करते हैं कि आप अपने घर से बाहर वाहन खरीदने के लिए निकलने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से बात करें। कई लोग कारों के एक डिजिटल टुअर भी करा रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग के विकल्पों की पेशकश भी कर रहे हैं। इसलिए हम आपको इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने का सुझाव देते हैं और जितना संभव हो अपने घरों से बाहर निकलने से बचें।