फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: हीरो मोटोकॉर्प ने देशभर में अपने सभी कारखानों में कामकाज किया बंद

Wed, 21 Apr 2021 07:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना महामारी के संक्रमण का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देशभर में 21 लाख से ज्यादा एक्टिव केस बने हुए हैं जो कि चिंताजनक है।
विज्ञापन
1 of 6
Hero Motocorp - फोटो : For Reference Only
देश में कोरोना महामारी के संक्रमण का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देशभर में 21 लाख से ज्यादा एक्टिव केस बने हुए हैं जो कि चिंताजनक है। दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। पिछले 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसी स्थिति में देश में दोपहिया वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने देश भर में अपने सभी कारखानों में कामकाज को बंद करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hero Motocorp Plant - फोटो : सांकेतिक
दोपहिया वाहन बाजार की लीडर हीरो मोटोकॉर्प ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "देश भर में कोविड-19 के प्रसार में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए, अपने लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (GPC) सहित देश भर में अपनी सभी प्लांट पर अस्थायी रूप से कामकाज को रोक दिया है।" 
विज्ञापन

3 of 6
Hero Motocorp - फोटो : For Representation Only
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बयान में कहा है कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 22 अप्रैल से 1 मई के बीच, हर प्लांट और ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) चार दिनों के लिए चरणबद्ध तरीके से बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि, हीरो मोटोकॉर्प देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अस्थायी शटडाउन करने का एलान किया है। हालांकि सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन आखिरी विकल्प होना चाहिए। 

4 of 6
Hero Motocorp - फोटो : hero motocorp
कंपनी का कहना है कि वह इस शटडाउन का उपयोग प्लांट में आवश्यक रखरखाव कार्य करने के लिए करेगी। शटडाउन कंपनी की मांग को पूरा करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कई राज्यों में स्थानीयकृत शटडाउन के कारण प्रभावित हुई है और उत्पादन प्रभावित हुई है।" इस शटडाउन से होने वाले नुकासा की भरपाई आने वाले समय में की जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस छोटी सी शटडाउन अवधि के बाद सभी प्लांट में सामान्य रूप से कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Hero Motocorp - फोटो : For Representation Only
कंपनी के सभी कॉरपोरेट कार्यालय पहले से वर्क इन होम (WFH) मोड से काम कर रहे हैं। और बहुत सीमित कर्मचारी आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए रोटेशन के आधार पर दफ्तर पहुंच कर काम कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी ने कहा कि वह अपने स्थायी और संविदा कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण में होने वाला खर्च को वहन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Motocorp - फोटो : For Representation Only
हीरो मोटोकॉर्प के देशभर में 6 प्लांट हैं जो हरिद्वार, धारूहेड़ा, गुड़गांव, नीमराना, वडोदरा और चित्तूर में स्थित है। इन प्लांट्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता 11.6 मिलियन यूनिट है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प में 8,599 स्थायी कर्मचारी और 21,091 अस्थायी या संविदात्मक कर्मचारी कार्यरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें