Hero Xpulse 200 rally Kit-1
- फोटो : Social Media
Xpulse 200 को इसी साल मई 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके कर्ब वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपये है, जबकि Xpulse 200 के (FI) वर्जन की कीमत 1.05 लाख रुपये है। इसमें सिंगल सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक, टू वॉल्व, एयरकूल्ड 199.6 सीसी इंजन लगा है, जो 18.4 पीएस की पावर और 17.1 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड कॉन्सैंट मेस ट्रांसमिशन के साथ आता है।