फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp की चांदी, शुद्ध लाभ 23 फीसदी बढ़ा, अंतरिम लाभांश का एलान

Fri, 05 Feb 2021 07:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle - फोटो : Hero MotoCorp
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,029.17 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 905.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal - फोटो : PTI
हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 9,827.05 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह 7,074.86 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Hero Motocorp Plant - फोटो : For Reference Only
इस दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 880.41 करोड़ रुपये से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1.084.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर परिचालन से राजस्व बढ़कर 9,775.77 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,996.73 करोड़ रुपये था। 

4 of 5
Hero motocorp - फोटो : Hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में हमारा प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वातावरण के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता व अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को रेखांकित करता है।’’ कंपनी के निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर (3,250 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero motocorp
इसके अलावा, 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन का स्तर प्राप्त करने को लेकर 100 करोड़ रुपये यानी पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की गयी है। इससे कुल अंतरिम लाभांश 70 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी ने 21 जनवरी 2021 को 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन करने के स्तर को पार किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें