हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार में कम मांग वाली अपनी बाइक्स को बंद करने का निश्चय किया है। कंपनी ने अपनी दो बाइक एक्सट्रीम और हंक को बंद करने का फैसला ले लिया है। इससे पहले हीरो ने अपने तीन मॉडल एचएफ डॉन, स्प्लेंडर आई स्मार्ट और स्प्लेंडर प्रो क्लासिक को बंद करने की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं हीरो की इन बाइक्स और इनके बंद होने के कारण के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
hf dawn
हीरो एचएफ डॉन
एक समय हीरो की एचएफ डॉन ने बाजार में काफी चर्चाएं बटोरी, लेकिन हीरो होंडा के अलग होने के बाद कंपनी ने बाइक में कोई खास अपडेट नहीं किया। हीरो की एचएफ डॉन में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि बाइक 82.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। बाइक चार स्पीड वाले गियरबॉक्स के साथ आती।
विज्ञापन
3 of 6
स्प्लेंडर आई- स्मार्ट
नई टेक्नोलॉजी के साथ हीरो ने बाजार में आई स्मार्ट के सहारे इंट्री की थी। चुकि स्प्लेंडर कंपनी के लिए काफी पुराना और चर्चित नाम था इसलिए कंपनी ने इसका इस्तेमाल किया है। हालांकि स्प्लेंडर का नाम भी बाइक को उतनी प्राथमिकता नहीं दिला पाया जितना कंपनी चाहती थी। स्प्लेंडर आई स्मार्ट में कंपनी ने 97.2 सीसी का एयर कुल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि बाइक का माइलेज 92 किमी प्रति लीटर है। हीरो ने इसमें 4 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया है।
4 of 6
स्प्लेंडर प्रो क्लासिक
हीरो ने होंडा से करार खत्म करने के बाद स्प्लेंडर का नाम पूरी तरह से इस्तेमाल किया। स्प्लेंडर प्रो क्लासिक में कंपनी ने 97.2 सीसी का एयर कुल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है। कंपनी की माने तो बाइक का माइलेज 93.21 किमी प्रति लीटर है। हीरो ने इसमें 4 स्पीड का गियरबॉक्स दिया है। कंपनी ने बाइक को बोल्ड लुक देने की कोशिश की थी, लेकिन ग्राहको ने हीरो की इस गाड़ी को नकार दिया। जिसके बाद कंपनी ने स्प्लेंडर प्रो क्लासिक को बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
5 of 6
हीरो एक्सट्रीम
हीरो ने अपनी बाइक सीबीजेड को अपग्रेड कर एक्सट्रीम का नाम दिया था। हालांकि कंपनी की यह कोशिश उतनी कारगर साबित नहीं हुई। हीरो एक्सट्रीम के समय बाजार में प्लसर जैसी स्पोर्ट और दमदार बाइक ने कब्जा कर रखा था। जिसे तोड़ने में हीरो की यह बाइक नाकाम हुई। कंपनी ने एक्सट्रीम में 149.2 सीसी का एयर कुल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। बाइक के माइलेज की बात करें ये 50 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है। बाइक में 5 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है। हीरो ने एक्सट्रीम का स्पोर्ट वेरिएंट अभी बंद नहीं किया है। एक्सट्रीम स्पोर्ट कंपनी की साइट पर अभी भी लिस्ट है।
हीरो हंक
हीरो ने इस बाइक को काफी बोल्ड लुक के साथ बाजार में उतारा। कंपनी ने इसमें 149 सीसी का सिंगल सिंलेडर इंजन दिया है। बाइक का इंजन इसे 14 बीएचपी की अधिकतम ताकत और 13एनएम का अधिकत्म टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी की माने तो बाइक का माइलेज 53 किमी प्रति लीटर है। बाइक में आपको 5 स्पीड युनिट वाला गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी को इस बाइक से अपेक्षित सफलता नहीं मिली। जिसके बाद कंपनी ने इस मॉडल को बंद करने का निश्चय किया है।