फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कीमत में मिल रही हैं बड़ी गाड़ियां, देखें क्या बैठती हैं आपके बजट में फिट

Thu, 28 Mar 2019 11:21 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Suv's
जब भी मन में कार खरीदने का ख्याल आता है तो नजर सिर्फ कीमत और माइलेज पर जाकर टिक जाती है। भारतीय को आजकल छोटी गाड़ियों के बजाय बड़ी गाड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं। अब पसंद तो बड़ी गाड़ियां हैं लेकिन बजट में फिट नहीं बैठती हैं, तो जब तक आप अपना बजट सेट करते हैं तब तक दूसरी को लेने का मन बना लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बड़ी एसयूवी के बारे में बताएंगे जिन्हे देखकर या यू कहें फीचर्स जानकर आप तुरंत समझ जाएंगे कि कौन-सी कार बेहतर है। 
विज्ञापन

Maruti Vitara Brezza

2 of 6
Maruti Vitara Brezza
मारुति की कारों के तो लोग दीवाने होते हैं। फिर चाहे हैचबैक हो या कोई एसयूवी। मारुति की इस कार ने लोगों के घरों में जगह बनाई है। कार के LDi वर्जन की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।बता दें, हाल ही में कंपनी इस कार की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके प्रॉडक्शन में तेजी ला दी है। जिससे अब इसके लिए ग्राहकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

Ford Ecosport

3 of 6
Ford EcoSport
फोर्ड की यह कार सफर के दौरान एक बेहतर गाड़ी बनकर उभरी है। कार के नए वर्जन को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक बनाया गया है।फोर्ड इकोस्पॉर्ट माइलेज के मामले में भी किसी से कम नहीं है इसका पेट्रोल वर्जन एक लीटर में 17 किलामीटर और डीजल वर्जन एक लीटर में 23 किलोमीटर तक जाता है। वहीं इस करा की कीमत भी मात्र 8 लाख रुपए है जो इस एसयूवी के हिसाब से फिट बैठती है। 

Renault Duster

4 of 6
Renault Duster Discount
रेनॉ की यह कार एक लाजवाब एसयूवी है इस कार को देखते हुए निसान ने अपनी कार टेरेनो को भी बाजार में उतारा था, लेकिन कार कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाई। वहीं रेनॉ की डस्टर एसयूवी आज भी 10 लाख रुपए में एक बेहतरीन विकल्प है। वैसे तो कार के बाजार में कई वेरियंट उपलब्ध है लेकिन बात करें कीमत की तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत  8.95 लाख रुपये है। वहीं इसका माइलेज भी आम एसयूवी की तरह 18 किलामीटर तक ही है। 
विज्ञापन

Tuv 300

5 of 6
tuv 300
महिंद्रा की यह कार दिखने में एक बेहतर विकल्प के साथ साथ क्वालिटी में भी बढ़िया है इस कार के बेस मॉडल की कीमत करीब 9 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 13 लाख रुपए है। इस कार के माइलेज की बात करें तो इसका डीजल वेरियंट एक लीटर में  18 से 19 किलोमीटर तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon

6 of 6
Tata Nexon
टाटा की कारें आज जिधर देखों छाई हुई हैं। टाटा की नेक्सॅान के बेस मॉडल की कीमत करीब 8 लाख रुपए  से शुरू होती है। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये का है। कार का पेट्रोल वर्जन करीब 20 किलोमीटर का माइलेज देता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें