फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड हैंड कार खरीदते समय इन 7 बातों की अनदेखी से हो सकता है भारी नुकसान, एक लापरवाही से हो सकती है जेल

Mon, 30 Nov 2020 02:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि प्रशासन और सरकारों की तरफ से लोगों को भीड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में परिवार के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना कोरोना के संक्रमण को निमंत्रण देने जैसा है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो सेकेंड हैंड या यूज्ड कार को खरीदना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, यूज्ड कार को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाद में चल कर पछताना न पड़े।

ऐसे में आज हम आपको उन 7 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेकेंड हैंड या यूज्ड कार को खरीदने से पहले आपको ध्यान में रखनी चाहिए 
विज्ञापन

1. कार खरीदने से पहले की तैयारी

2 of 8
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
सेकेंड हैंड या यूज्ड कार खरीदने से पहले आपको खुद से पूछना होगा कि आपको कार में चाहिए क्या? जैसे, 
  • वो कौन से फीचर हैं जिनकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है? इसके आधार पर एक लिस्ट बनाएं। 
  • ऑनलाइन, मैकेनिक या किसी एक्सपर्ट से भी मदद या सलाह लें। इससे कार के पार्ट्स और फीचर्स की जानकारी मिलेगी। 
  • अब अपनी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूज्ड कार की कीमत और फीचर्स को कम्पेयर करें।
विज्ञापन

2. कहां से खरीदें यूज्ड कार?

3 of 8
सांकेतिक - फोटो : Pixabay
सेकेंड हैंड कार को आप यूज्ड-कार ब्रोकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, या सीधे कार मालिक से, जो आपको बेचने में दिलचस्पी रखता हो इससे खरीद सकते हैं। 
  • ब्रोकर: ब्रोकर आपको वर्कशॉप से लेकर गाड़ी की टेस्ट राइडिंग तक करा सकता है। लेकिन, इसमें आपको ब्रोकर फीस देनी पड़ेगी। 
  • ऑन लाइन प्लेटफॉर्म्स: यहां आपको यूज्ड कार पर इंश्योरेंस से लेकर लोन तक की सुविधा भी मिल सकती है।

3. कार पर कोई केस तो नहीं है?

4 of 8
सांकेतिक - फोटो : PTI
सेकेंड हैंड या यूज्ड कार को खरीदने से पहले कुछ बातों का जरूर पता लगाएं जैसे, 
  • कहीं गाड़ी या गाड़ी के मालिक पर किसी भी तरह का कोई केस तो नहीं है? 
  • गाड़ी का इस्तेमाल किसी अपराध के लिए तो नहीं किया गया है?
  • कहीं यह कार चोरी की हुई तो नहीं है? 
  • कहीं गाड़ी से कोई हादसा तो नहीं हुआ है? 
ध्यान रखें कि कार खरीदने के बाद यह आपकी कार हो जाएगी। ऐसे में इस कार से हुए किसी भी हादसे या अपराध के लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन

4. कार का मालिक क्यों बेच रहा है अपनी कार?

5 of 8
सांकेतिक - फोटो : PTI
सेकेंड हैंड या यूज्ड कार खरीदते समय वाहन के मालिक से जरूर बात करें। इसके साथ कुछ बातों का पता लगाएं जैसे,
  • कार का मालिक अपनी गाड़ी को क्यों बेच रहा है? 
  • बातों से पता लगाएं कि गाड़ी कितनी चली है। 
  • गाड़ी कहां-कहां चली है? 
  • गाड़ी की कोई डुप्लीकेट चाभी तो नहीं?
विज्ञापन

5. गाड़ी के सभी कागज को करें चेक

6 of 8
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
गाड़ी खरीदने से पहले वाहन के कागजात से संबंधित कुछ बातों को जरूर जांचे जैसे,
  • कहीं गाड़ी का कागज फर्जी तो नहीं है? 
  • चेसिस नंबर का मिलान करें।
विज्ञापन

6. खुद करें कार की जांच

7 of 8
सांकेतिक - फोटो : Pixabay
सेकेंड हैंड कार को खरीदने से पहले खुद इसकी जांच करें। इस दौरान,
  • गाड़ी के टायर से लेकर बॉडी तक को चेक करें। 
  • यह भी ध्यान दें कि कहीं कार में रस्टिंग तो नहीं आई है। 
  • चेक करें कि गाड़ी में कहीं बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है।
  • कार के सभी फीचर्स सही से काम कर रहे हैं?
विज्ञापन

7. टेस्ट ड्राइव

8 of 8
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
किसी भी कार को खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर करें। कार को शहर और हाइवे दोनों जगहों पर अच्छे से चला कर देंखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें