फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बड़ी चीज है! लाखों में बिके एक-एक VIP नंबर, लॉकडाउन के बाद सरकार हुई मालामाल

Mon, 10 Aug 2020 12:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस ने भले ही अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया हो और लोगों से उनकी नौकरियां छीन ली हो, लेकिन यह महामारी लोगों से उनके शौक नहीं छीन पाई। यही कारण है कि इस आर्थिक तंगी में भी लोग अपने शौक के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन के बाद जैसे ही दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, वैसे ही अपने पसंद के वीआईपी नंबर की बोली के लिए शौकीनों ने लाखों रुपये खर्च कर दिए। यही कारण है कि वीआईपी नंबर की बोली से महज तीन महीनों में सरकार को लाखों रुपये की कमाई हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : Social

3 महीनों में बिके 33 वीआईपी नंबर


अप्रैल से जुलाई तक के बीच दिल्ली में 32 वीआईपी नंबर बिके। इनमें से 25 कार के वीआईपी नंबर थे। वहीं, 7 वीआईपी नंबर मोटरसाइकिल के लिए खरीदे गए।


किस महीने कितने वीआईपी नंबर बिके

  • अप्रैल- 1 वीआईपी नंबर बिका
  • मई- 5 वीआईपी नंबर बिके
  • जून- 11 वीआईपी नंबर बिके
  • जुलाई- 15 वीआईपी नंबर बिके
यानी लॉकडाउन के बाद तेजी से वीआईपी नंबरों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
most expensice car number plate

तीन महीने में हुई 66 लाख रुपये की कमाई


मई से जुलाई के बीच सरकार को वीआईपी नंबर की बिक्री से 66 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इसमें कार के वीआईपी नंबर से सरकार को 64 लाख रुपये राजस्व मिला है। वहीं, दोपहिया वाहनों के वीआईपी नंबर से सरकार की 1.72 लाख रुपये की कमाई हुई।


वीआईपी नंबर से किस महीने में कितनी कमाई हुई

 

अप्रैल 

  • 1 वीआईपी नंबर बिका
  • 1,50,000 रुपये की कमाई हुई

मई 

  • 5 वीआईपी नंबर बिके
  • 9,30,000 रुपये की कमाई हुई

जून 

  • 11 वीआईपी नंबर बिके
  • 21,71,000 रुपये की कमाई हुई

जुलाई 

  • 15 वीआईपी नंबर बिके
  • 33,81,000 रुपये की कमाई हुई

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
दिल्ली में एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक की कीमत वाले वीआईपी नंबरों की श्रेणी है। उसके बाद अगर कोई व्यक्ति अधिक बोली लगाता है तो वह नंबर उसे मिल जाता है।


किस महीने लगी सबसे ज्यादा बोली

 
  • अप्रैल- -----
  • मई- 2,10,000 रुपये
  • जून- 3,10,000 रुपये
  • जुलाई- 7,10,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

0009 वीआईपी नंबर से हुई 17.50 लाख रुपये की कमाई


मई से जुलाई तक के बीच सबसे ज्यादा मांग रही 0009 नंबर की। इस वीआईपी नंबर की न्यूनतम कीमत 3 लाख रुपये थी, जिसे 7.10 लाख रुपये में खरीदा गया। तीन महीने में इस नंबर को 4 बार बेचा गया। केवल इस नंबर को बेच कर सरकार ने 17.50 लाख रुपये कमा लिए। इसके अलावा 0007, 9000, 1111 और 9999 नंबरों की ग्राहकों के बीच अधिक मांग रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें