अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर अब आपको किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
केवल गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर भरना होगा
2 of 7
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।
विज्ञापन
रोजाना आ रहे 3000 तक आवेदन
3 of 7
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले सात दिनों में करीब 20000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। हर रोज 2500 से 3000 ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं।
एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?
4 of 7
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
एचएसआरपी लगवाने के लिए कितना समय है?
5 of 7
सांकेतिक
- फोटो : PTI
30 अक्टूबर से पहले सभी वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानी होगी।
विज्ञापन
एचएसआरपी न लगवाने पर कितना जुर्माना लगेगा?
6 of 7
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
वाहन मालिकों को 30 अक्टूबर से पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लगवाना होगा। इसके बाद एचएसआरपी न लगवाने पर 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
इन दिनों हर कोई एक सवाल पूछ रहा है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में ऐसा क्या खास है, जो इसे न लगवाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। तो इसका जवाब है सुरक्षा।
पुलिस की पकड़ से दूर भागने के लिए चोर सबसे पहले गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं। लेकिन एल्यूमिनियम की बनी नई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बदली नहीं जा सकती। आसान भाषा में समझें तो एचएसआरपी को ऐसे बनाया जाता है कि जैसे ही चोर इसे बदलने की कोशिश करेगा वैसी यह टूट जाएगी। ऐसे में गाड़ी पर नई नंबर प्लेट वही लगवा सकता है जिसके पास वाहन के पूरे कागजात हों क्योंकि नई नंबर प्लेट रजिस्टर्ड जगहों से ही लगवाई जा सकती है। ऐसे में वाहन चोर के पकड़े जाने की संभावना रहेगी।