किसी भी आम सी गाड़ी को खास बनाता है उसका इंफोटेनमेंट सिस्टम। अगर आपकी कार पुरानी है तो आपका इंफोटेनमेंट सिस्टम भी पुराना होगा। ऐसे में कई शानदार फीचर्स को आप चाह कर भी एक्सेस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आज हम आपके लिए Pioneer DMH Z5290BT लाए हैं, जिसे आप अपनी गाड़ी में लगाकर इसे हाईटेक कार बना सकते हैं। आज हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि यह आपके लिए कैसा रहेगा। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
2 of 7
Pioneer DMH Z5290BT
- फोटो : Pioneer
डिस्प्ले
Pioneer DMH Z5290BT में 17.60 सेंटीमीटर (7 इंच) का चौड़ा डिस्प्ले दिया है। इसमें आप 1080 पिक्सल क्वालिटी का वीडियो प्ले कर सकते हैं। हालांकि, इसका डिस्प्ले कुछ फॉर्मेट्स को सपोर्ट नहीं करता है। इसके डिस्प्ले में आप यूएसबी को कनेक्ट करके अपनी पसंद का वीडियो देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Pioneer DMH Z5290BT
- फोटो : Pioneer
कनेक्टिविटी
Pioneer DMH Z5290BT की खासियतों में एक इसका Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करना है। ऐसे में आईफोन और एंड्रॉइड के ग्राहक इन फीचर्स के जरिए टच और ओरली अपने मैसेज से लेकर म्यूजिक तक को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
4 of 7
Pioneer DMH Z5290BT
- फोटो : Pioneer
WebLink (वेब लिंक)
इसका वेब लिंक फीचर आपकी गाड़ी को कनेक्टेड कार में बदल देगा। आप यूएसबी के जरिए अपने मीडिया कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे।
Spotify
Pioneer DMH Z5290BT में आपको Spotify फीचर भी मिलता है, जहां आप इस ऐप के जरिए अपनी पसंद के गाने को कभी सुन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Pioneer DMH Z5290BT
- फोटो : Pioneer
ड्यूल कैमरा सेटअप
Pioneer DMH Z5290BT में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जहां आप अपनी स्क्रीन पर दो कैमरों का आउटपुट देख सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Pioneer DMH Z5290BT
- फोटो : Pioneer
मीडिया कनेक्टिविटी
Pioneer DMH Z5290BT में ब्लूटूथ, आईफोन-आईपॉड, ऑक्स, डीवीडी , सीडी, एंड्रॉइड डिवाइस, यूएसबी और हार्डड्राइव की कनेक्टिविटी मिलती है।