अगर आप के पास फोर्ड की SUV Endeavour है तो आप इस खबर को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। दरअसल फोर्ड इंडिया ने पिछली जनरेशन Endeavour SUV की 22,690 यूनिट्स को वापस मंगवाया (Recall) है। कंपनी रिकॉल की गईं इन 22,690 एंडेवर के फ्रंट एयरबैग इन्फ्लैटर्स की जांच करेगी। कंपनी ने जिन एंडेवर को वापस मंगाया गया है, वो सभी कंपनी के चेन्नई प्लांट में फरवरी 2004 से सितंबर 2014 के बीच बनी हैं।