MG Hector Red Front
- फोटो : File
गुरुवार को एमजी हेक्टर के कीमतों का एलान होगा, वहीं इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी500 और जीप कंपास से है। हेक्टर भी इस सेगमेंट में पहली 5जी इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी होगी, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के जरिए हेक्टर में ओवर द एयर (ओटीए) अपडेट्स मिलेंगे। ज्योफेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। हेक्टर के साथ मोबाइल एप भी आएगी, जिसके जरिए कार के एसी, सनरूफ, दरवाजे जैसे बेसिक फंक्शंस कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस बेस्ड वॉयस कंमाड्स जैसे फीचर होंगे। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों में आएगी। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 163पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देगा। साथ ही पेट्रोल इंजन के साथ 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा, जो अतिरिक्त 20पीएस की पावर देगा। वहीं हेक्टर के डीजल वेरियंट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 170पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क देगा।
वहीं लंबाई के मामले में एमजी हेक्टर सबसे लंबी एसयूवी है इसकी लंबाई 4,655 एमएम है, जो इसे जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से लंबाई बनाता है। वहीं महिंद्रा XUV500 की चौड़ाई 1890 एमएम है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसकी एमजी हेक्टर का व्हीलबेस 2750 एमएम का है, जो इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा है। हालांकि सबसे ज्यादा 200 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस महिंद्रा XUV500 का है।