फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz की पहली तस्वीर पेश, Baleno और Hyundai i20 से है टक्कर

Fri, 29 Nov 2019 01:24 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Altroz - फोटो : social media
Tata मोटर्स की पहली प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz कार पुणे के पिंपरी प्लांट से उत्पादन के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर सभी के सामने आई है। यह कार जनवरी 2020 में लॉन्च की जानी है। बाजार में लॉन्चिंग से पहले कंपनी करीब सौ कारों को डीलर्स के पास टेस्ट ड्राइव के लिए भेजेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि जल्द ही टेस्ट ड्राइव के लिए ग्राहकों को सूचना दी जाएगी।   
विज्ञापन

2 of 5
Tata Altroz - फोटो : Social

इन कारों से है मुकाबला

Tata Altroz का मुकाबला आने वाले दिनों में  Maruti Baleno और Hyundai Elite i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से होने वाला है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि Altroz की कीमत दोनों कारों से कम होगी।  

विज्ञापन

3 of 5
Tata Altroz

इंजन 

नई Altroz में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। कंपनी इसमें टियागो वाला 1.2-लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दे रही है, जो 84 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है।  

4 of 5
Tata Altroz

वजन

टाटा Altroz का वजन Nexon से कम होगा। वहीं, टाटा Altroz इकलौती प्रीमियम हैचबैक कार होगी, जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल और डीजल ऑप्शन दिया जाएगा। Altroz को पहले ही जेनेवा मोटर शो 2019 में शोकेस किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Altroz

ये होगी कीमत

Altroz की सबसे टॉप मॉडल कार में स्पोर्टी टच  दिया गया है। इसमें विंग मिरर, डोर हैंडल्स, रूफ और स्पॉयलर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी डुअल स्लीम हेडलैंप्स भी दे रही है। इस कार की संभावित कीमत पांच लाख रुपये से शुरू हो सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें