भले ही फिएट अपनी कारों का उत्पादन बंद करने का एलान कर चुकी है, बावजूद इसके उसके कद्रदानों की कोई कमी नहीं है। फिएट के इंजन को देश का इंजन भी कहा जाता है, क्योंकि मारुति और टाटा की कई कारों में लंबे वक्त से फिएट का इंजन ही लगाया जाता रहा है। वहीं फिएट के भारत छोड़ने की खबरों के बावजूद उसकी कई कारों के लोग आज भी मुरीद हैं। ऐसी ही उनकी एक कार है फिएट अबार्थ, जिसे 11 लोगों ने बुक कराया है।