फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल सकती है FASTag की डेडलाइन, सरकार दे सकती है बड़ी राहत- रिपोर्ट्स

Wed, 30 Dec 2020 07:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Fastag ICICI - फोटो : Social Media
FASTag (फास्टैग) को अनिवार्य करने को लेकर सरकार वाहन मालिकों को थोड़ी राहत दे सकती है। दरअसल पहले सरकार की तरफ से कहा गया था कि एक जनवरी 2021 से देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) लगाना अनिवार्य होने जा रहा है। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फास्टैग की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है। 

बता दें कि इससे पहले NHAI की तरफ से कहा गया था कि एक जनवरी से कैश टोल कलेक्शन बंद हो जाएगा। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार की तरफ से वाहन मालिकों को एक महीने के लिए राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले 24 दिसंबर को पूरे देशभर में FASTag का बंपर ट्रांजेक्शन हुआ। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) प्रोग्राम के तहत यह पहली बार था जब एक दिन में FASTag से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का टोल कलेक्शन हुआ। 24 दिसंबर 2020 को एक दिन में 50 लाख से ज्यादा का FASTag ट्रांजेक्शन हुआ। 

बता दें कि अब तक 2.20 करोड़ से ज्यादा FASTag आवंटित किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड-19 के कारण लोग कॉन्टैक्ट लेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

RTO में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ FASTag

एक जनवरी 2021 से पूरे देशभर में सभी चार वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) लगाना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में एक जनवरी से नए-पुराने सभी तरह के वाहनों के लिए भी FASTag अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है। इस पूरे फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया है। इससे पहले फास्टैग को एक दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वालों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। 

25 दिसंबर के बाद से आरटीओ ऑफिस में केवल उन्हीं चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमें फास्टैग लगा होगा।  देशभर में इसके लिए सभी वाहन डीलरों को इसकी पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सभी डीलरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वो इस नियम का सख्ती से पालन करें। 
विज्ञापन

बिना FASTag नहीं होगा गाड़ी का थर्ड पार्टी बीमा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सभी चार पहिया गाड़ियों में एक जनवरी 2020 से FASTag अनिवार्य होगा। ऐसे में जिन वाहनों पर FASTag नहीं लगे होंगे, उन्हें थर्ड पार्टी बीमा नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह व्यवस्था अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगी।

गडकरी ने कहा कि यात्रियों के लिए फास्टैग काफी फायदेमंद साबित होगा। फास्टैग के इस्तेमाल से वाहन मालिकों को टोल प्लाजा पर भुगतान करने के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें