फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फास्टैग को तुरंत कराएं रिचार्ज, साथ लेकर भी न घूमें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Mon, 16 Dec 2019 02:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Fastag For Cars - फोटो : Amar Ujala
अगर आपने फास्टैग खरीद लिया है और उसे रिचार्ज नहीं कराया है तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप बिना रिचार्ज कराए टोल प्लाजा पार करेंगे तो वहां बैठे कर्मचारियों से आपकी नोकझोंक हो सकती है। 

खबरों के मुताबिक गाजियाबाद के गोविंदपुरम के निवासी आशीष रविवार को एनएच-58 से गुजर रहे थे। उनकी कार पर फास्टैग लगा था लेकिन वह रिचार्ज नहीं किया गया था। टोल प्लाजा में नगद भुगतान वाली लेन पर भीड़ लगी हुई थी। उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी थी लिहाजा उन्होंने फास्टैग वाली लेन से गाड़ी निकालनी चाही। 

लेकिन नियमों से अंजान आशीष को इस बात का इल्म नहीं था ऐसा करने पर उसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। बिना रिचार्ज कराए फास्टैग लेन में घुसने पर उसे डबल टोल टैक्स चुकाना पड़ा। यह कार्रवाई नियम के अनुसार थी। 

यह वाक्या सिर्फ आशीष के साथ नहीं हुआ बल्कि वहां ऐसे कई लोग थे जिन्होंने बिना फास्टैग रिचार्ज कराए फास्टैग लेन में प्रवेश किया। इतना ही नहीं डबल टोल चुकाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने ऐसे करने से मना किया और टोलकर्मियों से बहस हुई। इस वजह से भी फास्टैग लेन में वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बछरावां के पास बने टोल प्लाजा पर लगा गाड़ियों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला

बस में कर रहे थे सफर, लेकिन फास्टैग से कटे पैसे 

इन दिनों NHAI को बड़ी अजीबोगरीब शिकायतें भी मिली हैं। लोगों को कहना है कि फास्टैग उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गुरुग्राम स्थित मानेसर निवासी रामकुमार का कहना है कि वे कार के लिए फास्टैग लेकर बस में गुरुग्राम की तरफ गए, लेकिन टोल के नीचे से गुजरते ही उनके बैग में रखे फास्टैग से बैलेंस कट गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शिकायतें की हैं कि टोलप्लाजा के गुजरते ही उनके बैग या जेब में रखे फास्टैग से पैसे अपनेआप कट जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Fastag - फोटो : AmarUjala

दूसरे फास्टैग से भी कटे पैसे 

खेड़कीदौला टोल प्लाजा से दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार दुगड़ अपने दोस्त की कार में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दोस्त की कार के डैशबोर्ड पर उन्होंने अपनी दूसरी कार का फास्टैग रखा हुआ था, टोल पार करते हुए उनके फास्टैग से भी पैसे कट गए। वहीं जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 

4 of 7
टोल प्लाजा

घर में खड़ी थी कार, कट गए पैसे

वहीं हापुड़ के एक शख्स दिनेश त्यागी ने बड़ी अजीब ही शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने 28 नवंबर को गाड़ी में फास्टैग लगवाया था, और उनकी कार घर पर ही खड़ी थी, लेकिन बिना टोल पर जाए ही उनके 35 रुपये कट गए। उनका कहना है कि जब वे घर पर ही थे, तो उन्होंने अपने मोबाइल पर राशि कटने का मैसेज मिला। 
 
विज्ञापन

5 of 7
FASTag Toll Tax

मासिक पासटैग वाले भी परेशान 

वहीं मासिक पास लेने वाले भी कम परेशान नहीं है। लोगों ने टोलप्लाजा से रोज गुजरने के लिए मासिक पासटैग बनवाएं हुए हैं, जिस पर कुछ छूट दी जाती है। लेकिन फास्टैग लगवाने के बाद उन्हें छूट नहीं मिल रही है और फास्टैग से पूरी रकम कट रही है, जिससे उनके लिए रोज आना जाना बेहद महंगा हो गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
FASTag

रिटर्न जर्नी पर कट रही रकम 

वहीं फास्टैग को लेकर NHAI  का एक और दावा भी फेल हो रहा है। NHAI का कहना था कि रिटर्न जर्नी पर टोलटैक्स में छूट मिलेगी। हालांकि एकतरफा यात्रा करने पर पूरे पैसे ही कटेंगे, क्योंकि गाड़ी का टाइम और नंबर कंप्यूटर पर रिकॉर्ड हो जाएगा और लेकिन 24 घंटे के अंदर अगर वाहन की वापसी हो जाती है, तो बकाया राशि वापस मिल जाएगी। लेकिन यह दावा फेल होता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर स्वपनिल नाम के शख्स ने शिकायत की है कि बदरपुर टोलप्लाजा पर रिटर्न जर्नी में भी उनके पैसे कंटे हैं, जिसकी शिकायत वे दो बार कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fastag

वाहनों पर चिपकाएं फास्टैग 

वहीं NHAI का कहना है कि जिन चालकों ने फास्टैग खरीद लिए हैं और उसे वाहनों पर नहीं लगाया है तो वे उसे वाहनों पर चिपका लें। उनका कहना है कि RFID स्कैनर के संपर्क में आते ही फास्टैग से अपनेआप पैसे कट जाएंगे। जिन टोलप्लाजा पर फास्टैग रीडर की सुविधा है, वहां वे नकद भुगतान न करें। सड़क परिवहन मंत्रालय का कहना है कि 560 टोल प्लाजा पर इनके जरिये कैशलेस पेमेंट किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें