फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने नवंबर महीने में हुए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2020 में 18,27,990 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, नवंबर 2019 में 22,64,947 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 19.29 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, अक्तूबर महीने की तुलना में बिक्री 29.32 फीसदी ज्यादा बढ़ी है। बता दें कि अक्तूबर 2020 में 14,13,549 वाहनों की बिक्री हुई थी।
फाडा के मुताबिक इस साल नवरात्र के दौरान भारत में बिक्री थोड़ी कम हुई, लेकिन धनतेरस और दिवाली के दौरान ज्यादा संख्या में भारतीय ग्राहकों ने वाहनों की खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक दिखाई दी।