दिल्ली की EVI Technologies (EVIT) ने बैटरी स्वैपिंग और Electric Vehicle के लिए चार्जिंग स्टेशनों को बनाने के लिए दूरसंचार ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL), भारत संचार निगम (बीएसएनएल) के साथ 10 साल के लिए एक MoU (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस करार के तहत देशभर के प्रमुख शहरों, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों में 5,000 जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Electric car charging
- फोटो : Google
ईवीआई टेक्नोलॉजीज (ईवीआईटी), दिल्ली की एक स्टार्ट-अप कंपनी है भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है और भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने वाली कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 5
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
EVIT और BSNL के बीच 10 सालों के लिए हुए समझौते के तहत ईवीआईटी देशभर में बीएसएनएल के पांच हजार से अधिक स्थानों पर बैटरी चार्ज करने की सुविधायें उपलब्ध कराएगी। इसमें बैटरी की अदला-बदली के साथ ही बैटरी चार्ज करने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
4 of 5
चार्जिंग पॉइंट
- फोटो : Social
कंपनी ने कहा है कि समझौते के तहत ईवीआईटी शुरुआत में होने वाला पूरा निवेश खुद करेगी। इसमें बैटरी चार्जिंग सुविधा परिचालन और रखरखाव सभी कुछ शामिल है। इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल इसके साथ ही बैटरी चार्जिंग सुविधाओं के लिए जरूरी स्थान और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएगी।
बीएसएनएल महाराष्ट्र के मुख्य महा प्रबंधक कुमार मिश्रा ने कहा कि इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन कम होगा। समझौते के तहत पहला चार्जिंग स्टेशन अगले महीने महाराष्ट्र और हरियाणा में खोलने की योजना है।