फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री होगी बंद, प्रधानमंत्री जल्द करने वाले हैं बड़ा एलान

Mon, 16 Nov 2020 01:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Electric Car - फोटो : Unsplash
वायु प्रदूषण से हर वर्ष दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में वायु प्रदूषण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत को बार-बार रेखांकित किया जाता रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए ब्रिटेन अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ब्रिटेन में इस निर्णय के लागू होते ही वहां के ऑटोमोबाइल बाजार में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI
बता दें कि औद्योगिक संयंत्रों से होने वाले वायु प्रदूषण के अलावा पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां भी इसकी एक महत्वपूर्ण कारक हैं। दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल वाहनों की मांग में इजाफा ही हो रहा है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही एक बड़ा एलान कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Electric Car - फोटो : Unsplash
वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बोरिस जॉनसन वर्ष 2030 से पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेने जा रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की सरकार अगले हफ्ते अपने इस निर्णय की घोषणा कर सकती है, जो पहले तय की गई योजना से पांच साल पहले लागू हो जाएगा। 

4 of 8
Boris Johnson - फोटो : Twitter/@BorisJohnson
दरअसल ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों के तहत ब्रिटेन 2040 से नई पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहता था। लेकिन प्रधानमंत्री जॉनसन ने इसी साल फरवरी में इसके लिए 2035 की डेडलाइन तय की थी। 
विज्ञापन

5 of 8
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : एएनआई
लेकिन अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फैसले में बदलाव करते हुए इसे पांच साल पहले यानी 2030 से लागू का मन बनाया है। इसकी घोषणा अगले सप्ताह एनवायरमेंटल पॉलिसी की स्पीच में की जा सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
हालांकि ब्रिटिश सरकार ने अपने इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस इरादे की चर्चा हो रही है। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने जॉनसन के आगामी भाषण की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Electric car Charging - फोटो : For Representation Only
रिपोर्ट के मुताबिक हाइब्रिड कारों के लिए यह समयसीमा 2035 तक हो सकती है। यानी जो कारें इलेक्ट्रिक के साथ-साथ दूसरी और ईंधन से चलती हैं, उन्हें 5 साल की छूट मिल सकती है। अगर ब्रिटिश सरकार वर्ष 2030 में इस फैसले को लागू करती है तो ब्रिटेन के ऑटोबाइल बाजार के लिए यह बड़ा बदलाव होगा। जिसका असर बिक्री पर दिखाई देगा। 
विज्ञापन

8 of 8
Electric Car - फोटो : Unsplash
उद्योग के आंकड़े बताते हैं कि इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों की बिक्री में 73.6 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सिर्फ 5.5 फीसदी रही। इलेक्ट्रिक वाहन आमतौर पर महंगे होते हैं। लिहाजा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें