फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 180 किमी चलेगा Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर, एंड्रॉयड एप से भी रख सकेंगे निगाह

Thu, 24 Jan 2019 06:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Okinawa i-Praise electric scooters
लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर i-Praise  लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी पिछले साल 5 हजार रुपए में बुकिंग शुरू की थी और महज 15 दिनों में ही 450 से ज्यादा की बुकिंग हासिल कर ली थीं। ओकिनावा स्कूटर एक बार की चार्जिंग में 180 किमी तक चल सकता है।
 
विज्ञापन

भारतीय नेवी इस स्कूटर की पहली खरीदार

2 of 6
Okinawa ipraise electric scooter
ओकिनावा ने पहले बैच में केवल 500 स्कूटर ही लॉन्च किए हैं और भारतीय नेवी इस स्कूटर की पहली खरीदार भी बनी है। ओकिनावा i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें डिटैचेबल लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 एंपीयर का चार्जर

3 of 6
Okinawa ipraise electric scooter Battery
ओकिनावा i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने ग्लॉसी रेड ब्लैक, ग्लॉसी गोल्डन ब्लैक, ग्लॉसी सिल्वर ब्लैक रंग में लॉन्च किया है। स्कूटर की डिटेचेबल लीथियन ऑन बैटरी के साथ 5 एंपीयर का चार्जर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने ये खुलासा नहीं किया है कि बैटरी फुल चार्ज होने में कितना वक्त लेगी। हालांकि खबरों के मुताबिक बैटरी 100 प्रतिशत चार्ज होने में 2 से 3 घंटे का वक्त लेगी।
 

i-Praise की कीमत 1.15 लाख रुपए

4 of 6
Okinawa ipraise electric scooter Mobile
कंपनी ने ओकिनावा i-Praise की कीमत 1.15 लाख रुपए रखी है। ओकिनावा ने स्कूटर के लिए खास एप भी डेवलेप की है। ओकिनावा इको एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप में जियो फेंसिग, वर्चुअल स्पीड लिमिट, कर्फ्यू ऑवर्स, बैटरी हैल्थ ट्रैकर, एसओएस नोटिफिकेशंस, मॉनिटरिंग, ट्रिप्स, डायरेक्शन, मेंटिनेंस और व्हीकल स्टेटस जैसे फीचर दिए हैं।
 
विज्ञापन

स्मार्ट एप में कई फीचर

5 of 6
Okinawa electric scooter green
जियो फेंसिग के जरिए यूजर 50 मीटर से 10 किमी तक की रेंज सेट कर सकते हैं, और जैसे ही व्हीकल इस लिमिट को क्रास करेगा मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वर्चुअल स्पीड लिमिट के जरिए स्पीड अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वहीं कर्फ्यू ऑवर्स फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, लेट नाइट वर्क करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी हेल्थ ट्रैकर

6 of 6
Okinawa ipraise electric scooter REd
स्कूटर की बैटरी जैसे ही लो होगी, वैसे ही मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू जाएंगे। वहीं एसओएस नोटिफिकेशन एक सेफ्टी फीचर है, इमरजेंसी के हालात में लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज और ईमेल पहुंच जाएगा। वहीं मॉनिटरिंग फीचर के जरिए राइडर ब्रेकिंग, एसीलरेशन, टर्न्स और स्पीडिंग पर निगाह रखी जा सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें