भारतीय बाजार में बाजाज और एलएमएल से शुरू हुए स्कूटर के बाजार को बाइक आने के बाद पुराने जमाने की सवारी माना जाने लगा था। 2000 के बाद कोई स्कूटर की सवारी नहीं करना चाहता था। लेकिन दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने स्कूटर को लेकर अपना प्रयोग जारी रखा। 2010 के बाद से भारतीय बाजार में ऑटोमैटिक स्कूटर का दौर वापस लौटा। आज भारतीय बाजार में इन ऑटोमैटिक स्कूटरों का दबदबा कायम है। जाने इन स्कूटरों के बारे में...
विज्ञापन
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
2 of 9
Honda Activa
होंडा ऐक्टिवा 4जी
होंडा ऐक्टिवा 4जी ऑटोमैटिक स्टकूटर के वैरियंट में एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। ऑटोमैटिक स्कूटर के बाजार में ऐक्टिवा सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है। ऐक्टिवा ने बाइक के दौर में ऑटोमैटिक स्कूटर को नया जन्म दिया। होंडा के ऐक्टिवा 4जी में 109.2 सीसी का इंजन दिया है। माइलेज की बात करें तो स्कूटर एक लीटर में 60 किमी तक चल सकती है। एक्टिवा की टॉप स्पीड 82 kmph की है। दिल्ली में इस स्कूटर की ऑन रोड कीमत 56 हजार रुपये है।
विज्ञापन
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
3 of 9
एक्टिवा 125 CC
होंडा ऐक्टिवा125
होंडा ने ऐक्टिवा को दो वैरियंट में लॉन्च किया। होंडा का दूसरा वैरियंट 125सीसी का है, इस वैरियंट में कंपनी ने 124.9सीसी का इंजन दिया है। ऐक्टिवा 125 की बाजार में एक अलग ही धौंक है। भारतीय स्कूटर बाजार में ऐक्टिवा 125 सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले नामों में से एक है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक आप इस स्कूटर पर एक लीटर पेट्रोल में 60 किमी का सफर कर सकते हैं। ऐक्टिवा-125 की टॉप स्पीड 85kmph की है। दिल्ली ने इस ऑटोमैटिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत 64 हजार रुपये है।
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
4 of 9
हीरो माइस्ट्रो
हीरो होंडा समूह से होंडा के अलग होने के बाद हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटोमैटिक स्कूटर के सेगमेंट में कदम रखा। हीरो मोटरकॉप की माइस्ट्रो एज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मेस्ट्रो एज 2015 में लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद इस ऑटोमैटिक स्कूटर को जबरदस्त रिसपांस मिला। मेस्ट्रो एज हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना। कंपनी ने इस स्कूटर में 110.9 सीसी का इंजन दिया। कंपनी का दावा है कि माइस्ट्रो एक लीटर में 65.8 किमी तक चल सकता है। माइस्ट्रो एज की टॉप स्पीड 85kmph है। हीरो मेस्ट्रो एज की कीमत 56 हजार रुपये है।
विज्ञापन
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
5 of 9
टीवीएस जुपिटर
टीवीएस ने जुपिटर को एक बोल्ड अंदाज वाले स्कूटर के रूप में पेश किया है। टीवीएस ने जुपिटर में 109.7 सीसी का इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि जुपिटर का माइलेज 62 किमी प्रति लीटर का है। वहीं इस ऑटोमैटिक स्कूटर की टॉप स्पीड 85 kmph की है। दिल्ली में टीवीएस जुपिटर की ऑनरोड कीमत 55 हजार के आसपास है।
विज्ञापन
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
6 of 9
टीवीएस स्कूटी जेस्ट
टीवीएस स्कूटी जेस्ट खास तौर से महिलाओं के लिए बाजार में उतारी गई थी। स्कूटी जेस्ट का प्रभाव इस बात से ही समझा जा सकता है कि इसके बाजार में आने के बाद से लोग ऑटोमैटिक स्कूटर को स्कूटी के नाम से ही जानते हैं। कंपनी ने जेस्ट स्कूटर में 109.7 सीसी का इंजन दिया है। कंपनी का कहना है कि स्कूटी जेस्ट पर आप एक लीटर में 62 किमी तक का सफर कर सकते हैं। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80kmph की है। दिल्ली में इस ऑटोमैटिक स्कूटर की ऑनरोड कीमत 51 हजार के लगभग है।
विज्ञापन
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
7 of 9
महिंद्रा गस्टो
महिंद्रा गस्टो कार के बाजार में अपना पकड़ बनाने के बाद बाइक और स्कूटर के बाजार में भी लगातार कदम जमाने की कोशिश कर रहा है। महिंद्रा गस्टो भी ऑटोमैटिक स्कूटर के सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प है। कंपनी ने इसमें 109.6 सीसी का इंजन दिया है। कंपनी की माने तो गस्टो में आपको एक लीटर में 63.7 किमी तक का माइलेज मिलता है। इस ऑटोमैटिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80kmph की है। वहीं महिंद्रा के गस्टो की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 50 से 51 हजार के करीब है।
ये हैं भारतीय बाजार के 8 बेहतरीन स्कूटर
8 of 9
यामाहा फेसिनो
यामाहा फेसिनो एक शानदार यूनिसेक्स ऑटोमैटिक स्कूटर है। यामाहा ने फेसिनो को स्पोर्टी लूक के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इस खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है। यामाहा फेसिनो में 113 सीसी का इंजन है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार आप इस स्कूटर पर एक लीटर पेट्रोल में 66 किमी तक का सफर कर सकते हैं। वहीं इस ऑटोमैटिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80kmph तक की हैं। दिल्ली में यामाहा फेसिनो की ऑन रोड कीमत 61 हजार के करीब है।
सुजुकी एक्सेस
सुजुकी एक्सेस 125 एक स्टायलिश ऑटोमैटिक स्कूटर है। इसमें कंपनी ने 124सीसी का इंजन दिया है। कंपनी के अनुसार इस ऑटोमैटिक स्कूटर का माइलेज 64 किमी प्रति लीटर का है। सुजुकी ने टॉप स्पीड के मामले में अन्य स्कूटरों को काफी पीछे छोड़ दिया है। सुजुकी एक्सेस की टॉप स्पीड 91kmph की है। दिल्ली में इसकी ऑनरोड कीमत 60 हजार के लगभग है।