फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EICMA 2019 में इन बाइक्स की धूम, Royal Enfield को टक्कर देने Honda लाई क्रूजर बाइक

Thu, 07 Nov 2019 07:45 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
EICMA Motorcycle Show - फोटो : For Refernce Only
इन दिनों के इटली के फैशन शहर मिलान में ग्लोबल मोटरसाइकिल शो EICMA 2019 चल रहा है। इस शो में कई जानी-मानी कंपनियां अपनी कॉन्सैप्ट बाइक्स को शोकेस कर रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प, केटीएम, होंडा समेत तमाम बाइक निर्माता कंपनियां अपनी-अपनी बाइक्स के साथ मौजूद हैं। जानते हैं कि EICMA 2019 में कौन-सी बाइक्स अब तक हो चुकी हैं शोकेस...
 
विज्ञापन

Hero Xtreme 1R

2 of 7
Hero Xtreme 1R EICMA 2019 - फोटो : Social Media
EICMA में हीरो मोटोकार्प ने Bajaj Pulsar NS160, TVS Apache RTR 160 4V और Honda CB Hornet 160R को टक्कर देने के लिए अपनी नई कॉन्सैप्ट स्पोर्ट बाइक Hero Xtreme 1R लॉन्च की है। Hero Xtreme 1R में नया 160सीसी का नेकेड स्ट्रीफाइटर इंजन दिया गया है। हीरो का दावा है कि एक्सट्रीम कॉन्सैप्ट को युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस बाइक का वजन 140 किग्रा से भी कम है। साथ ही, इसमें शार्प डिजाइन के साथ LED हेडलैंप्स, सिग्नेचर LED टेल-लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा कम ऊंचाई वाली सीटें और अग्रेसिव स्टाइल वाला फ्यूल टैंक मिलेगा।
 
विज्ञापन

KTM 390 Adventure

3 of 7
KTM 390 Adventure - फोटो : Social Media
स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम ने EICMA में अपनी नई बाइक KTM 390 Adventure पर से पर्दा उठाया है। यह बाइक दिखने में KTM 790 Adventure जैसी ही है। इसमें विंडशील्ड के साथ एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। वहीं इसमें नुकल गार्ड्स, बैश प्लेट, फ्लैट सीट और सिंगल साइड माउंटेड एग्जास्ट दिया गया है। इस बाइक का वजन 158 किग्रा है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा।

बाइक में 373सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 37एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

Honda CBR1000RR-R Fireblade

4 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade EICMA 2019 - फोटो : Social Media
इस साल के EICMA 2019 शो में होंडा ने भी अपनी बाइक से पर्दा उठाया है। होंडा ने CBR1000RR-R Fireblade शोकेस की है। एलुमीनियम फ्रेम पर बनी फायरब्लेड की लंबाई 2,100 एमएम, चौड़ाई 1,140 एमएम और ऊंचाई 1,455 एमएम है। इसमें बीच में रैम-एयर डक्ट और ननई एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। बाइक में 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल साइड माउंटेड टाइटेनियम एग्जास्ट दिया गया है।

बाइक में 999सीसी का इन-लाइन 4 सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 14,500 आरपीएम पर 215 एचपी की पावर और 12,500 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ एबीएस और 9 सैटिंग्स मिलेंगी।
विज्ञापन

Honda CB4X adventure

5 of 7
Honda CB4X adventure EICMA 2019 - फोटो : Social Media
EICMA 2019 में होंडा ने अपनी टूरर बाइक Honda CB4X का कॉन्सैप्ट वर्जन लॉन्च किया। होंडा की टीम पिछले पांच साल से इस पर काम कर रही थी। ‘फन सेवन डेज अ वीक’ थीम के तहत इस बाइक को डेवलप किया गया है। होंडा का कहना है कि इस बाइक में इन-लाइन फोर सिलेंडर इंजन मिलेगा। वीकेंड पर इस बाइक में जहां लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकेंगे, तो रोजमर्रा के कामों में भी यह निराश नहीं करेगी। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्रेंबो ब्रेकिंग सिस्टम, इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रिअर मोनोशॉक का फीचर मिलेगा।
विज्ञापन

Honda Rebel 300, Rebel 500

6 of 7
Honda Rebel 500 - फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड जैसी क्रूजर बाइक को टक्कर देने के लिए होंडा भी अपनी बाइक लाने की योजना बना रही है। मिलान में चल रहे EICMA ग्लोबल मोबाइल साइकिल शो में होंडा ने अपनी दो क्रूजर बाइक्स रिबेल 300 और 500 से पर्दा उठाया। हालांकि दिखने में दोनो बाइक एक सी लगती हैं। इसमें एलईडी के साथ सर्कुलर हेडलैंप, छोटी रेक्टांगुलर एलईडी टेललाइट्स और रेट्रो लुक वाले सर्कुलर टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं।

बाइक में 286 और 471 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा। होंडा CBR500R में भी यही 471सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 4505 एचपी की पावर और 4303 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ आएगा। हालांकि होंडा ने खुलासा नहीं किया वह इसे भारत में कब लॉन्च करेगा। माना जा रहा है कि अगले साल कई देशों में लॉन्चिंग के साथ इसे भी यहां लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki V- Strom 1050, 1050XT

7 of 7
Suzuki v-strom 1050 ECIMA 2019 - फोटो : Social Media
EICMA 2019 में सुजुकी मोटर कार्पोरेशन ने अपनी दो बाइक्स Suzuki V- Strom 1050 और 1050XT भी पेश की। कंपनी ने इसे ‘द मास्टर ऑफ द एंडवेंचर’ बताया है। कंपनी का कहना है कि स्पोर्ट एडवेंचर टूरर बाइक है, जिसे लॉन्ग डिस्टेंस टबरिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बाइक को जनवरी 2020 में पहले यूरोप में पेश किया जाएगा। 1,037cm3 V-twin इंजन वाली इस बाइक में राइड-बाई-वॉयर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल कंट्रोल सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, सुजुकी ड्राइव मोड सिलेक्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें