केंद्र सरकार का उपक्रम Energy Efficiency Services Limited (EESL), एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने 250 Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) खरीदने के लिए Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुना है। इन कंपनियों का चयन एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसका उद्देश्य भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
2 of 9
Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स लिमिटेड और ह्यूंदै मोटर इंडिया ने निविदा मे जीत हासिल की। EESL के मुताबिक टाटा मोटर्स 150 Nexon XZ (नेक्सन एक्सजेड) इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की आपूर्ति करेगी। जबकि ह्यूंदै मोटर से 100 Kona (कोना) इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसयूवी खरीदी जाएगी। ये इलेक्ट्रिक वाहन केंद्र एवं राज्य सरकारों के मौजूदा पेट्रोल एवं डीजल वाहनों की जगह लेंगे।
विज्ञापन
3 of 9
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले चार उपक्रमों- एनटीपीसी, पीएफसी, आरईसी और पावर ग्रिड की संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने कहा, टाटा मोटर्स और ह्यूंदै मोटर इंडिया से 250 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करेगी। खरीद संबंधी आदेश दोनों कंपनियों को बृहस्पतिवार को दिए गए। इस मौके पर टाटा मोटर्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक गुंतर बुत्शेक, टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री कारोबार इकाई) शैलेश चंद्रा और ह्युंडई मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग मौजूद थे।
4 of 9
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
इस खरीद के लिए हाल ही में ADB (एशियाई विकास बैंक) (एडीबी) द्वारा दिए गए 50 लाख अमेरिकी डॉलर अनुदान का इस्तेमाल किया जाएगा। ईईएसएल को एडीबी से डिमांड साइड एनर्जी एफिशिएंसी सेक्टर प्रोजेक्ट्स जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए वित्तपोषण मिला है।
विज्ञापन
5 of 9
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
ईईएसएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा, हम अपने ई-मोबिलिटी कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने से जहां एक तरफ तेल आयात पर निर्भरता कम होती है, वहीं दूसरी तरफ देश में विद्युत क्षमता में विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा में बहुत इजाफा होगा और यह परिवहन क्षेत्र द्वारा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी लाने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा, हम ईवी चार्जिंग स्टेशनों की तेजी से स्थापना की दिशा में भी काम कर रहे हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देगा, आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ सीन सेओब किम ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर कंपनी प्रोडक्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे वाहन पर ध्यान दे रहे हैं, जो ग्राहकों को सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं। वहीं टाटा मोटर्स ने कहा कि कंपनी पूरे भारत में अपनी पहुंच और उपयोगिता को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
7 of 9
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
ईईएसएल टाटा नेक्सन की एक ईवी के लिए 14.86 लाख रुपये की रकम चुकाएगी। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये के मुकाबले 13,000 रुपये कम है। जबकि अधिक रेंज की पेशकश करने वाली ह्यूंदै कोना 21.36 लाख रुपये की कीमत पर खरीदी जाएगी जो कि 11 फीसदी कम कीमत है।
8 of 9
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
यह वाहन मानक तीन वर्ष की वारंटी के साथ खरीदे जाएंगे। ईईएसएल को अब तक केरल की द एजेंसी फॉर नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी एंड रूरल टैक्नोलॉजी (एएनईआरटी) से 300 लंबी दूरी के ईवी का ऑर्डर मिल चुका है।
ईईएसएल देश में नए टेक्नोलॉजी समाधानों को अपनाने की दिशा में तेजी लाने के साथ-साथ आर्थिक विकास और पर्यावरण के मोर्चे पर सस्टेनेबिलिटी के बीच संतुलन कायम करने के लक्ष्य पर कार्यरत है। इसके तहत, ईईएसएल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बाजार तलाशने के लिए मांग तथा बड़ी संख्या में खरीद के लिए अनूठा एग्रीगेशन मॉडल बनाया है। ईईएसएल शुरुआती मांग को पैदा करने के लिए सरकारी विभागों में मौजूदा वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने की दिशा में कार्यरत है।