फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Beast: दुश्मनों के लिए चलती फिरती मौत है अमेरिका के राष्ट्रपति की कार, तस्वीरों में पढ़ें खासियतें

Thu, 05 Nov 2020 05:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
दुनिया के सबसे ताकतवर देश में मतगणना जारी है। हालांकि, अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। हालांकि, मुकाबला अभी भी कांटे का है और रिपब्लिकन पार्टी की ओर प्रतिनिधी कर रहे वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें जिंदा है। ऐसे में अब देखना है कि अमेरिका की सत्ता के साथ The Beast की सवारी किसे नसीब होती है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जिस कार पर यात्रा करते हैं उसे The Beast करते हैं। यह लिमोजिन कैटेगरी में आने वाली Cadillac कार है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान की सबसे खतरनाक कार के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

मजबूती का दूसरा नाम The Beast

2 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Amar Ujala
  • कार की खिड़कियां- इस कार की खिड़कियां कांच और पॉली कार्बोनेट की पांच परतों से बनी हैं। इन ग्लास पर गोलियों और ग्रेनेड का असर नहीं पड़ता है। इस कार में केवल ड्राइवर की विंडो ही खुल सकती है और वो भी सिर्फ 3 इंच तक।
  • बॉडी- इस कार की बॉडी पांच इंच मोटी है, जो स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और सिरामिक से बनी है। 
  • टायर- इस कार के टायर पंचर रजिस्टेंट हैं। इसके अलावा अगर इसके टायर फट भी गए, तो यह कार कई किलोमीटर तक बिनी किसी परेशानी के चल सकती है।
  • दरवाजे- इसके दरवाजों का भार Boeing 757 के कैबिन के डोर के बराबर है। दरवाजों की बॉडी आर्मर-प्लेटेड है और यह 8 इंच मोटी है। कार का दरवाजा जब बंद हो जाता है तो कार को 100 फीसदी सील कर दिया जाता है, जो इसे रासायनिक हथियारों से बचाता है।
विज्ञापन

किसी भी हमले को झेल सकती है The Beast

3 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
इस कार पर गोलियों, ग्रेनेड, शॉटगन्स, रॉकेट लॉन्चर, टीयर गैस, रॉकेट लॉन्चर का असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा यह कार माइन्स पर भी सुरक्षित है। इसकी सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कैमिकल अटैक को भी सह सकती है।

दुश्मन के लिए मौत है The Beast

4 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
इस कार में नाइट विजन कैमरा लगा है, जिससे यह अपने दुश्मनों को रात में भी देख सकती है। इस कार में टीयर गैस से लेकर ग्रेनेड हमले तक का विकल्प है। इसके अलावा यह कार अपने सामने खड़े किसी भी लक्ष्य को सेकंड्स में तबाह कर सकती है। 
विज्ञापन

तकनीक में बेमिसाल

5 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
इस कार में लगे जैमर आसपास के करीब 150 मीटर तक की रेंज को कवर करते हैं। इससे कोई भी साइबर अटैक इस कार पर नहीं किया जा सकता है। इस कार में हॉटलाइन की सुविधा दी गई है, जिससे मुश्किल से मुश्किल समय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

ड्राइवर

6 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
The Beast को चलाने वाले ड्राइवर को यूएस सिक्रेट सर्विस की तरफ से खास ट्रेनिंग दी जाती है। यह ड्राइवर किसी भी मुश्किल हालात में कार को चला सकता है। इसके अलावा खतरे के दौरान चकमा देकर यह कार को दुश्मनों के बीच से निकाल सकता है। इसके अलावा यह 180-डिग्री का टर्न ले सकता है।
विज्ञापन

अदर से होटल है The Beast

7 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social Media
यह कार अंदर से किसी होटल से कम नहीं है। इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंजताम

8 of 8
Cadilac The Beast - फोटो : Social
इस कार के अंदर बल्ड बैंक से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा दी गई है, जिससे मुश्किल के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति को किसी भी अनहोने से बचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें