फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेम्स बॉन्ड' से भी खतरनाक है डोनाल्ड ट्रंप का ड्राइवर, इतनी कड़ी ट्रेनिंग के बाद मिलती है नौकरी

Sat, 22 Feb 2020 03:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Donald Trump Cadillac One car driver - फोटो : Amar Ujala
Donald Trump India Visit: अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान कौन है, तो आपका सीधा सा जवाब होगा अमेरिका का राष्ट्रपति। ऐसे में दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान की सुरक्षा का इंतजाम कैसा होगा, इसका हम सब अंदाज लगा सकते हैं। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) भारत में 24 फरवरी को आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। ऐसे में हर कोई इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी बातों के बारे में जानना चाह रहा है। आज हम आपको डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी एक ऐसी बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके होश उड़ा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप की Cadillac One को चलाने वाला ड्राइवर कितनी स्मार्ट, पेशेवर और खतरनाक होता है। सीधी भाषा में कहें तो ट्रंप का ड्राइवर इंग्लिश फिल्म के जैम्स बांड से कम नहीं है। डालते हैं एक नजर,
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
donald trump car - फोटो : Amar Ujala

सिर्फ ट्रंप के लिए बनाई गई है Cadillac One 

Cadillac One कार को खास कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए तैयार किया गया है। यह एक स्पेशल कार है जिसे केवल यूएस प्रसिडेंट के बनाया गया है। यानी अगर कोई चाहे भी तो वो इस कार को नहीं खरीद सकता, क्योंकि इस कार की पब्लिक सेलिंग नहीं होती है। यूएस के राष्ट्रपति जब भी दुनिया के दूसरे देशों में जाते हैं तो वो Cadillac One पर सवारी करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
President Donald Trump Lead Car - फोटो : Social Media

राष्ट्रपति की पसंद से बनाई गई है कार

अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा और पसंद को ध्यान में रखकर Cadillac One को बनाया जाता है। ऐसे में इस कार के अंदर वो सारी सुविधाएं मिलती हैं जिसे ट्रंप पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Cadillac One करीब 11.5 करोड़ रुपये है।

4 of 6
President Donald Trump Lead Car - फोटो : Social Media

कौन चला सकता है Cadillac One?

दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान जिस कार में बैठता है उसे कौन चलाता है? यह एक ऐसा सवाल है जो लोगों के दिमाग में सबसे ज्यादा आता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cadillac One को चलाने वाला ड्राइवर पूरी तरह से प्रोफेशनल और ट्रेंड व्यक्ति होता है। इस कार को चलाने वाले ड्राइवर को सबसे कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद उस ड्राइवर का हर रोज रिव्यू और हेल्थ चेकअप होता है। समझ लीजिए कि इस कार को चलाने वाला ड्राइवर किसी जेम्स बॉन्ड से कम नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
Donald Trump Convoy-3 - फोटो : Social Media

मिलती है सबसे कड़ी ट्रेनिंग

Cadillac One को चलाने वाले ड्राइवर को यूएस सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) की तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए कई लोगों को एक साथ ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें से जो सबसे बेस्ट होता है उसे Cadillac One को चलाने के लिए  चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
President Donald Trump motorcade - फोटो : the Independent

हर कंडिशन के लिए होता है तैयार 

ट्रंप की कार को चलाने वाला ड्राइवर हर कंडिशन के लिए तैयार रहता है। ड्राइविंग के साथ उसे डिफेन्स के लिए भी तैयार किया जाता है। जरुरत पड़ने पर यह ड्राइवर बड़ी से बड़ी कार को भीड़ या मुश्किल भरी जगहों से निकाल सकता है। यह ड्राइवर Cadillac One जैसी बड़ी कार को भी 180-डिग्री 'J-टर्न' घुमा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें