फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रीमियम और बजट कारों पर मिल रहा 14 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, 31 दिसंबर है आखिरी दिन

Mon, 30 Dec 2019 02:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Audi Q7 - फोटो : ो
नए साल 2020 के आने और मौजूदा साल के बीत जाने में बस कुछ घंटे बचे हैं। तो ऐसे में आने वाले साल को सलाम करने और 2019 को अलविदा कहने के लिए एक नई कार खरीदना काफी रोमांचक होगा। और वो भी ऐसे समय में जब कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों के कई मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। वाहन कंपनियां कार की बिक्री बढ़ाने के लिए साल के अंत में हमेशा आकर्षक छूट और फायदा देती हैं। लेकिन ऑटो सेक्टर में छाई सुस्ती के कारण उन्होंने ग्राहकों को अधिक डिस्काउंट दिया। इसके अलावा नए साल में अप्रैल के महीने से भारत में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होंगे। इस वजह से भी कंपनियां स्टॉक क्लीयरेंस के लिए मौजूदा मॉडल्स पर भी भारी छूट दे रही हैं। इस ईयर एंड डिस्काउंट में बजट कारों से लेकर प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। ऐसे में आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इससे उम्दा वक्त नहीं होगा। हम आपको बता रहे हैं कि दिसंबर में मिलने वाले इस ऑफर में किस कार मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
audi Q7

Audi Q7 (आउडी क्यू7)

आउडी क्यू7 कार की बेस कीमत 68.99 लाख रुपये है। इस कार पर 12 लाख रुपये तक का बंपर ईयर एंड डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 9
Mercedes Benz E-Class - फोटो : Mercedes Benz

Mercedes Benz E-Class (मर्सिडीज बेंज ई-क्लास) 

मर्सिडीज बेंज ई-क्लास कार पर 9 लाख रुपये की बंपर छूट दी जा रही है। खास बात है कि इस कार में नए BS6 उत्सर्जन मानकों वाला इंजन है। 

4 of 9
Honda CR-V

Honda CR-V Diesel (होंडा सीआर-वी डीजल)

होंडा सीआर-वी डीजल कार पर कंपनी 5.5 लाख रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी यह डिस्काउंट कार के डीजल मॉडल पर दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
skoda superb

Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब)

स्कोडा सुपर्ब कार का बेस प्राइस 25.99 लाख रुपये है। इस कार पर कंपनी 3.5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
Tata hexa - फोटो : Social Media

Tata Hexa (टाटा हेक्सा)

टाटा हेक्सा कार की बेस कीमत 13.25 लाख रुपये है। Tata Motors अपनी इस कार पर 2.3 लाख रुपये तक के छूट दे रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
Jeep Compass Trailhawk - फोटो : JEEP

Jeep compass (जीप कंपास)

जीप कंपास कार का बेस प्राइस 15.60 लाख रुपये है। आप इस कार को 2.1 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ घर ले जा सकते हैं। 

8 of 9
Maruti Suzuki Ciaz 2019

Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज)

मारुति सुजुकी सियाज की इस कार की बेस कीमत 9.19 लाख रुपये है। Maruti Suzuki अपनी इस लोकप्रिय कार को दिसंबर में खरीदने पर 1.5 लाख रुपये के आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace (जैगुआर एफ-पेस)

जैगुआर एफ-पेस कार का बेस प्राइस 63.78 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर 14 लाख रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें