फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, जनवरी से बढ़ने जा रही हैं कार की कीमतें

Fri, 13 Dec 2019 01:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सबसे बड़ा कार डिस्काउंट - फोटो : Amar Ujala
कार बाजार में छाई सुस्ती के बीच मांग बढ़ाने के लिए, और वो भी साल के आखिरी महीने में, वाहन निर्माता और डीलर शोरूम यात्री वाहनों पर बड़ी छूट दे रहे हैं। कार खरीदारों के लिए, यह आखिरी महीने हो सकता है जब उन्हें इतने फायदे दिए जा रहे हैं क्योंकि अधिकांश ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) जनवरी से कीमतें बढ़ाने जा रहे हैं ताकि बढ़ती लागत की भरपाई हो सके। 

खबरों के मुताबिक एक प्रमुख ओईएम के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि, अधिकांश कार निर्माता फरवरी और मार्च में भारी छूट की पेशकश करने से बचेंगे, क्योंकि यह समय को बीएस-VI को जारी करने के तय समय 1 अप्रैल, 2020 से पहले का महीना होगा। 

उन्होंने कहा, "पिछले कई महीनों से मांग को बढ़ाने के लिए उद्योग अतिरिक्त छूट दे रहा है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में नियंत्रण की वजह से BS-IV इन्वेंट्री को कम कर दिया गया है। जैसा कि सभी कार निर्माता BS-VI वेरिएंट को पेश करना शुरू कर चुके हैं, इसकी संभावना बहुत कम है कि कोई भी उसी पर बड़ी छूट दे।" 

मौजूदा समय में, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया), ने अपने उत्पादों, खासकर नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेची जा रही गाड़ियों पर 1.1 लाख रुपये तक के बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Suzuki Ciaz 2019
दिल्ली के एक नेक्सा डीलर के मुताबिक, सबसे ज्यादा छूट Maruti Ciaz (मारुति सियाज) और Maruti S-Cross (मारुति एस-क्रॉस) मॉडल के डीजल वेरिएंट पर दी जा रही है। Ciaz में दी जाने वाले फायदों में 40,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। इसके साथ ही खरीदार को बिना कोई और पैसे दिए पांच साल की वारंटी भी मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 9
Ignis - फोटो : self
Ignis (इग्निस) और Baleno (बलेनो) जैसे अन्य मॉडलों पर 50,000 रुपये से 75,000 रुपये तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

4 of 9
Hyundai Creta
इसी तरह, Hyundai Motor (हुंडई मोटर) अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Creta (एसयूवी क्रेटा) पर 95,000 रुपये के लाभ दे रही है। जबकि इसकी प्रीमियम एसयूवी के लिए 2 लाख रुपये की भारी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

Hyundai (हुंडई) अपनी एंट्री-लेवल कार Santro (सैंट्रो) पर 50,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दे रही है।  
विज्ञापन

6 of 9
hyundi grand i10 nios - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10 NIOS (हुंडई ग्रैंड आई10 एनआईओएस) पर 20,000 रुपये का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
hyundai xcent
वहीं कंपनी Hyundai Xcent (हुंडई एक्सेंट) पर 95,000 रुपये से अधिक की जबरदस्त छूट दे रही है। 

8 of 9
टाटा मोटर्स कार - फोटो : Amar Ujala
अन्य कार निर्माता जैसे टाटा मोटर्स, होंडा कार, निसान, रेनो और एम एंड एम के पास भी मंदी को मात देने और अपने BS-IV मॉडल के इन्वेंट्री को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑफर हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Honda CRV
कार कंपनियों के इन ऑफर से दिसंबर में बिक्री में सुधार हो सकता है। ऑटोमोबाइल के डीलरों के निकाय FADA के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, "दिसंबर का महीना मॉडल बदलने और आकर्षक प्रस्तावों का समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार पर केंद्रित सरकार के ध्यान के साथ मिलकर, कंपनियों के इन कोशिशों से हम खुदरा विकास के तीसरे महीने के सकारात्मक नतीजों को लेकर आशान्वित हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें