फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो जाएगी रेनो क्विड, 12 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी कीमतें

Mon, 25 Mar 2019 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid
रेनो इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार रेनो क्विड की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। रेनो अपनी माइक्रो एसयूवी क्विड की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। रेनो ने हाल ही में एंट्री सेगमेंट क्विड को नए सेफ्टी फीचर शामिल किए थे। रेनो क्विड की नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी। फिलहाल क्विड की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रुपये के बीच है।
 
विज्ञापन

टाटा-टोयोटा भी बढ़ाएंगी कीमतें

2 of 5
Renault Kwid
नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले ही कार कंपनियों ने कार की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान करना शुरू कर दिया है। टाटा के अलावा टोयोटा ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। वहीं रेनो इंडिया ने क्विड रेंज 0.8 लीटर से 1.0 लीटर की कीमतों में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी करने को कहा है।
 
विज्ञापन

कीमतें 2.66 लाख रुपये से शुरू

3 of 5
Renault Kwid marvel
2019 की क्विड में नए सेफ्टी फीचर शामिल किए जाने के बाद भी रेनो ने कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। नए अपडेट में क्विड ने ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ओवरस्पीड अलर्ट के अलावा 17.64 सेमी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम में ऐपल कारप्ले व ऐंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर दिए हैं। फिलहाल रेनो स्टैंडर्ड की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें 2.66 लाख रुपये से शुरू होती हैं, वहीं टॉप क्लाइंबर वैरियंट की कीमत 4.60 लाख रुपये तक है। वहीं रेनो की टक्कर मारुति ऑल्टो, ह्यूंदै सैंट्रो और डेटसन रेडीगो से है।

नई कीमतें 2.74 लाख रुपये से शुरू

4 of 5
2018 Renault Kwid special edition
वहीं रेनो क्विड की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने के बाद बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.74 लाख रुपये से शुरू होगी, और टॉप वैरियंट की कीमत 4.72 लाख रुपये तक होगी। रेनो को सीएमएफ-ए यानी कॉमन मॉड्यूल फैमिली-ए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। क्विड को कंपनी ने 2015 में लॉन्च किया था और लॉन्चिंग के बाद ही यह हिट हो गई थी। रेनो क्विड की अब तक 2.75 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन 2020 तक

5 of 5
renault kwid racer india
रेनो कुछ ही समय में क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आएगी, जिसे अगले साल 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। क्विड में दो इंजन आते हैं, 0.8-लीटर का इंजन है, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम टॉर्क देता है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 68 PS की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देता है। क्विड के दोनों इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 1.0-लीटर वाले इंजन में 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें