फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की छोटी SUV मंगलवार को होगी लॉन्च, इंजन, कीमत और माइलेज का हुआ खुलासा!

Mon, 04 Nov 2019 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Toyota Raize - फोटो : Autodeft
टोयोटा की मोस्ट अवेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी Toyota Raize मंगलवार को लॉन्च होने जा रही है। रेज असल में टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Daihatsu Rocky SUV का रीबैज वर्जन है। फोर्ड इकोस्पोर्ट की तरह दिखने वाली इस एसयूवी को DNGA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टोयोटा ने इस प्लेटफॉर्म को खास एशियाई बाजारों के लिए डेवलप किया है।  
विज्ञापन

369 लीटर का बूट स्पेस

2 of 7
Toyota Raize Boot space - फोटो : life30on.blogspot.com
वहीं रेज और रॉकी की डाइमेंशन लगभग एक ही हैं। दोनों की लंबाई 3,995 एमएम, 1,695 एमएम चौड़ाई और 1,620 एमएम ऊंचाई है। रेज में 369 लीटर का दो स्तर का बूट स्पेस मिलता है। दूसरा स्तर फ्लोर के नीचे स्थित है, जो आमतौर पर सीधे दिखाई नहीं देता है। वहीं इसका टर्निंग रेडियस पांच मीटर है।
 
विज्ञापन

17 इंच के अलॉय व्हील्स

3 of 7
Toyota Raize Front and rear - फोटो : life30on.blogspot.com
वहीं इन दोनों गाड़ियों में फीचर भी कॉमन ही हैं, दोनों कारों का आगे और पीछे का बंपर भी एक ही है। रेज में मेश डिजाइन के साथ बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग डी-पिलर और बॉडी पर नीचे की तरफ मोटी क्लैडिंग मिलेगी। वहीं सेफ्टी फीचर्स के तौर पर रेज में डुअल एयरबैग्स, कर्टेन एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, अडप्टिव ड्राइविंग बीम के साथ एलईडी हेडलैंप, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, कॉर्नरिंग लैंप्स, पेडेस्ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
 

18.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज

4 of 7
RAIZE TOYOTA RAIZE - फोटो : life30on.blogspot.com
वहीं रेज में स्टीयरिंग व्हील और एसी वेंट्स पर फॉक्स ब्रश्ड एल्यूमीनियम फीनिश मिलेगे, वहीं इसका थ्री स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील बिल्कुल दायहत्यसू रॉकी जैसा है। रेज के टॉप वेरियंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें रिवर्स कैमरा डिस्प्ले भी होगा। दोनों की कारों में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला 12 वॉल्व का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6,000 आरपीएम पर 98 एचपी की पावर और 2,400 से 4,000 आरपीएम पर 140.2 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इंजन में सीवीटी यूनिट मिलेगा, जबकि 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बाद में लॉन्च किया जा सकता है। इसका टू-व्हीलड्राइव (2Wd) वेरियंट 18.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि 4WD वेरियंट 17.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
 
विज्ञापन

भारत में टोयोटा राइज

5 of 7
Toyota Raize - Daihatsu Rocky Interior - फोटो : Autodeft
टोयोटा रेज आठ मोनो कलर ऑप्शन में मिलेगी और साथ में तीन डुअल टोन ऑप्शन मिलेंगे। मोटो कलर में शाइनिंग व्हाइट पर्ल, ब्लैक माइका मैटेलिक, ब्राइट सिल्वर मैटेलिक, पायर क्वॉर्टज रेड मैटेलिक, नैचुरल बेज माइका मैटेलिक, मस्टर्ड येलो माइका मैटेलिक, लेजर ब्लू क्रिस्टल शाइन जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे। रेंज को फिलहाल जापान में लॉन्च किया जा रहा है। वहीं खबरें है कि भारत में टोयोटा राइज के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। 

विज्ञापन

स्टैंडर्ड फीचर्स

6 of 7
Toyota Raize - Daihatsu Rocky Back - फोटो : Autodeft
रेज को चार वेरियंट्स X, XS, G और Z में उतारा जाएगा, जबकि एक्स इसका बेस वेरियंट और जेड टॉप वेरियंट होगा। चारों वेरियंट 2Wd और 4WD ऑप्शंस के साथ आएंगे। हालांकि रेज फिलहाल जापान में लॉन्च होगी।
  • कॉलिजन वॉर्निंग फंक्शन (व्हीकल्स और पेडेस्ट्रेयंस), भिड़ने से रोकने के लिए इसमें ब्रेक फंक्शन मिलेगा।
  • साइन रिक्गनिशन फंक्शन (ऩो एंट्री)
  • व्हीकल स्टार्ट नोटिफिकेशन
  • लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • ऑटो हाई बीम
  • ब्रेक कंट्रोल सिस्टम (आगे और पीछे)
  • कॉर्नर सेंसर (दो आगे-दो पीछे)

टॉप एंड मॉडल में फीचर

  • फुल व्हीकल स्पीड ट्रैकिंग फंक्शन के साथ अडप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • लेन कीप कंट्रोल
  • पैनोरैमा पार्किंग असिस्ट
  • पैनोरैमा सनरूफ
  • साइड व्यू लैंप
  • अडप्टिव ड्राइविंग बीम
  • रीअर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतें

7 of 7
Toyota Raize Customization Options - फोटो : life30on.blogspot.com

2WD की कीमत

  • X वेरियंट की कीमत: 1,679,000 येन (10.94 लाख रुपये)
  • XS वेरियंट की कीमत: 1,745,000 येन (11.13 लाख रुपये)
  • G वेरियंट की कीमत: 1,895,000 येन (12.35 लाख रुपये)
  • Z वेरियंट की कीमत: 2,060,000 येन (13.42 लाख रुपये)

4WD की कीमतें

  • X वेरियंट की कीमत: 1,679,000 येन (10.94 लाख रुपये)
  • XS वेरियंट की कीमत: 1,745,000 येन (11.13 लाख रुपये)
  • G वेरियंट की कीमत: 1,895,000 येन (12.35 लाख रुपये)
  • Z वेरियंट की कीमत: 2,060,000 येन (13.42 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें