फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से पीड़ित होने पर Uber और अन्य डिलीवरी कंपनियां अपने ड्राइवरों को देंगी मुआवजा

Mon, 09 Mar 2020 03:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Uber cab - फोटो : Social Media
टैक्सी सर्विस और फूड डिलीवरी कंपनियां एप आधारित कैब सर्विस कंपनी Uber (उबर) की राह पर चल रही हैं। उबर ने एलान किया है कि कोरोनोवायरस से पीड़ित होने पर वह अपने ड्राइवरों को मुआवजा देगी। उबर ने शनिवार को घोषणा की थी कि जो ड्राइवरों ऐसे कागजात दिखे हैं कि वे COVID-19/कोरोनावायरस से पीड़ित हैं या उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पृथक वार्ड में रखा गया है, उन्हें "14 दिनों तक की अवधि तक के लिए मुआवजा मिलेगा।" 
विज्ञापन

2 of 9
Uber cab
उबर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह पहले से ही कुछ बाजारों में लागू कर दिया गया है, और हम इसे दुनिया भर में लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।" राइड्स और प्लेटफॉर्म के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "हमारा मानना है कि यह करना बिल्कुल सही काम है।" 
विज्ञापन

3 of 9
उबर कैब
इसके अलावा अन्य टैक्सी शेयर और डिलीवरी कंपनियों ने संकेत दिया है कि वे भी ऐसा ही कदम उठा सकती हैं। यह निर्णय ऐसे संगठनों के लिए एक बदलाव, जो अक्सर ये कहती हैं कि उनके ड्राइवर फुल टाइम (पूर्णकालिक) कर्मचारी नहीं हैं और इसलिए वे कुछ सामाजिक सुरक्षा पर दावा नहीं कर सकते हैं। 

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में सोमवार को कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच गई है। कोरोनावायरस की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले है। दुनियाभर में अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं और 3300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अन्य देशों की बात करें तो चीन के बाद अब इटली में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। चीन में इस बीमारी से 80,700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं भारत की बात करें तो स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यहां साफ-सफाई को लेकर जागरूकता कम है। संक्रमण का खतरा हर जगह बना हुआ है। ऐसे में अगर आप ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो इस दौरान आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

5 of 9
रिसर्च में लगे वैज्ञानिक - फोटो : Shenzhen Third Hospital/WeChat

संपर्क से फैलता है वायरस 
देशभर में हजारों कामकाजी लोग रोजाना टैक्सी के तौर पर ओला-ऊबर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कोरोनावायरस शारीरिक संपर्क (हाथ मिलाने, गले मिलने जैसे क्रियाकलाप) बिना मुंह ढके छींकने, खांसने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने पर यह वायरस फैलता है। 

विज्ञापन

6 of 9
car interior

टैक्सी में इन पार्ट्स से होता हैं संपर्क 
दरअसल, टैक्सी लेने से पहले आप इसके फिजिकल कॉन्टैक्ट में आते हैं। इस दौरान आप बाहर और अंदर के डोर हैंडल्स, पावर विंडो बटन, विंडो बंद करने और खोलने के लीवर और सीट के सीधे संपर्क में आते हैं। इसके अलावा एसी नॉब, वेंट्स और बटन भी छूते हैं। सफर में ना जाने कितनी बार आप इन्हें एडजस्ट करते हैं। ऐसा करने वाले आप अकेले नहीं होते हैं, दिनभर में कई लोग इन्हें छूते हैं। ऐसे में अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने इन्हें छुआ होगा, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन

7 of 9
demo pic

ड्राइवर कर सकता है इंकार 
ओला-ऊबर टैक्सी ट्राइवरों को चाहिए कि वे मास्क और रूमाल का इस्तेमाल करें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण उन्हें भी फैल सकता है। यह बीमारी खांसी और छींकने से भी फैलती है। हालांकि ऊबर ने निर्देश जारी कर कहा है कि अगर ड्राइवर को किसी व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने का अंदेशा है तो वह उसे बिठाने से इंकार कर सकता है। कंपनी ने ड्राइवर को छूट दे दी है कि वह शक के आधार पर ट्रिप को कैंसिल कर सकता है।

8 of 9
sanitizer

ड्राइवर अपने साथ रखें ये सामान 
हालांकि ऑनलाइन कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी ऊबर ने कोरोनावायरस से लड़ने को लेकर अपनी प्रतिबद्धिता दिखाई है। लेकिन कंपनी को अपने ड्राइवरों को निर्देश देना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें। साथ ही अगर ड्राइवर डिस्पोजल हैंड ग्लव्स के साथ सर्जिकल मास्क रखते हैं, तो यह निश्चित तौर पर ग्राहकों की बेहतरी के लिए सराहनीय कदम होगा। वहीं, सवारियों को भी चाहिए कि वे अपने साथ डिस्पोजेबल हैंड ग्लव्स और न्यूजपेपर्स रखें, ताकि आमतौर पर छुए जाने वाले पार्ट्स के संपर्क में आने से बचे रहें। वहीं पुराने न्यूजपेपर्स को वे सीट पर बिछा सकते हैं। साथ ही राइड के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें। ऐसे सैनिटाइजर इस्तेमाल किए जाएं जिनमें अल्कोहल का पीएच लेवल 50 से ज्यादा हो।

विज्ञापन

9 of 9
Uber Bike Taxis - फोटो : Twitter

240 से ज्यादा अकाउंट्स निलंबित 
पिछले ही महीने ऊबर ने मैक्सिको में कोरोनावायरस के डर के चलते 240 से ज्यादा अकाउंट्स को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया था। हालांकि भारत में अभी कंपनी ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, लेकिन ड्राइवर को छूट देकर संदेह के आधार पर ट्रिप कैंसिल कर अन्य सवारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने का उसका कदम अच्छा है। साथ ही इन कंपनियों के लिए बेहतर ये भी होगा कि वे ड्राइवरों को इंफ्रारेड थर्मामीटर जैसे जरूरी उपकरण भी मुहैया कराएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें