फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू लॉन्च Honda Civic की Toyota Corolla Altis से है जोरदार टक्कर, पढ़ें दोनों में कौन है बेस्ट

Mon, 18 Mar 2019 11:54 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Toyota Corolla Altis vs Honda Civic 2019
नई Honda Civic की लॉन्चिंग के साथ ही प्रीमियम सेडान सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। अभी तक इस सेगमेंट में Toyota Corolla Altis, Hyundai Elantra और Skoda Octavia से है। दसवीं पीढ़ी की होंडा सिविक को पहली बार डीजल के साथ पेट्रोल में भी लॉन्च किया गया है। जानते हैं होंडा सिविक और टोयोटा कोरोला अल्टिस की कैसी है परफॉरमेंस...
 
विज्ञापन

इंजन

2 of 7
corolla-altis-brown car
सबसे पहले Toyota Corolla Altis के इंजन की बात करते हैं। अल्टिस में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 140 एचपी की पावर और 173 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। जबकि अल्टिस का 1.4 लीटर का डीजल इंजन 87 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। वहीं कोरोला पेट्रोल में 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। जबकि डीजल में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।

वहीं Honda Civic के इंजन परफॉरमेंस की बात करें, तो इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6,500 आरपीएम पर 141 पीएस की अधिकतम पावर और 4,300 आरपीएम पर 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.6-लीटर डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 120 पीएस  की अधिकतम पावर और 2,000 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। सिविक पेट्रोल में सीवीटी गियरबॉक्स और डीजल में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
 
Honda Civic 2019 vs Rivals: Petrol engine specs
  Honda Civic Skoda Octavia Toyota Corolla Altis Hyundai Elantra
Engine capacity 1,799 cc 1,395 cc/1,798 cc 1,798 cc 1,999 cc
Power 139.07 bhp 147.94 bhp/177.53 bhp 138.08 bhp 149.92 bhp
Torque 174 Nm 250 Nm/250 Nm 173 Nm 192.21 Nm
Transmission CVT 6-speed MT/7-speed DSG 6-speed MT/CVT 6-speed MT/AT

Honda Civic 2019 vs Rivals: Diesel engine specs
  Honda Civic Skoda Octavia Toyota Corolla Altis Hyundai Elantra
Engine capacity 1,597 cc 1,968 cc 1,364 cc 1,582 cc
Power 118.35 bhp 141.04 bhp 86.79 bhp 126.24 bhp
Torque 300 Nm 320 Nm 205 Nm 259.87 Nm
Transmission 6-speed MT 6-speed MT/6-speed DSG 6-speed MT 6-speed MT/AT
 
 
विज्ञापन

माइलेज

3 of 7
honda civic 2019 launch-1 (1)

होंडा सिविक का 1.6 लीटर का डीजल इंजन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

टोयोटा कोरोला एल्टिस के 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइलेज 15.7 किमी प्रति लीटर और 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ एल्टिस का माइलेज 21.43 किमी प्रति लीटर है।

डिजाइन

4 of 7
corolla-altis-white india

टोयोटा कोरोला अल्टिस में टोयोटा ने नए डिजाइन डायनेमिक्स यूज किए हैं। हाल के सालों में यह बदलाव नई फॉर्च्यूनर और कैमरी में भी दिखाई दिए हैं। नई कोरोला के ग्रिल में बदलाव किया गया है। वहीं नई कोरोला को टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। डिजाइन में स्पोर्टिनेस है और हैडलैंप्स पहले से स्लीक हैं।

वहीं होंडा सिविक के डिजाइन की बात करें, तो दसवीं पीढ़ी की सिविक पहले से ज्यादा स्टाइलिश है और पीछे से कूपे लुक दिया गया है। सिविक में क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। होंडडा पिछले कुछ समय से अपनी कारों में क्रोम का खूब इस्तेमाल कर रही है, चाहे वह अमेज हो या होंडा सिटी या फिर होंडा सीआर-वी। सिविक में बोनेट लाइंस, रेक्टांगुलर हेडलाइट्स दी गई हैं।

 
विज्ञापन

इंटीरियर

5 of 7
honda civic 2019 launch-1 (1)

इंटीरियर की बात की जाए तो, कोरोला अल्टिस में लुबंर सपोर्ट के साथ 10 तरफ से एडजस्ट की जा सकने वाली पावर ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा डुअल रिअर पावर सॉकेट, नेविगेशन के साथ ऑडियो सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर्स, डेशपबोर्ड पर सॉफ्ट टच पैनल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट बटन के साथ स्मार्ट एंट्री और पीछे की तरफ रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं।

होंडा सिविक में कॉकपिट स्टाइल डिजाइन दिया गया है। डेशबोर्ड पर डार्क ग्रे टोन और लेदर सीट्स दी गई हैं। वहीं टॉप एंड वैरियंट्स में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट एंट्री, डुअल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 8 तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और मल्टी एंगल रिअर व्यू कैमरा दिया गया है।

 
विज्ञापन

डायमेंशन

6 of 7
new-toyota-corolla-altis 2019
कोरोला अल्टिस की लंबाई 4620 एमएम, चौड़ाई 1775 एमएम और ऊंचाई 1475 एमएम है। वहीं अल्टिस का व्हीलबेस 2700 एमएम है। वहीं होंडा सिविक की लंबाई 4656 एमएम, चौड़ाई 1799 एमएम और ऊंचाई 1433 एमएम है। सिविक में भी वही 2700 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।
 
  Honda Civic Skoda Octavia Toyota Corolla Altis Hyundai Elantra
Length 4,656 mm 4,670 mm 4,620 mm 4,570 mm
Width 1,799 mm 1,814 mm 1,775 mm 1,800 mm
Height 1,433 mm 1,476 mm 1,475 mm 1,465 mm
Wheelbase 2,700 mm 2,688 mm 2,700 mm 2,700 mm
Boot capacity 430-litres 590-litres 470-litres 458-litres
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतें

7 of 7
Honda-Civic-2019
बात अब दोनों कारों की एक्स-शोरूम कीमतों की करें, तो
सिविक में 3 पेट्रोल वैरियंट और दो डीजल वैरियंट निकाले गए हैं। इसके बेस वैरियंट पेट्रोल इंजन वाले V CVT की एक्स-शोरूम कीमत 17.70 लाख रुपये, VX CVT 19.20 लाख, ZX CVT 21 लाख है। वहीं डीजल इंजन के साथ VX की कीमत 20.50 लाख रुपये और ZX की कीमत 22.30 लाख रुपये है।   

कोरोला अल्टिस के पेट्रोल इंजन के बेस वेरिएंट 1.8 G मैनुअल की कीमत 16,45,000 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट 1.8 V ऑटोमैटिक की कीमत 20,19,000 रुपये है। वहीं डीजल इंजन के बेस वेरिएंट DG मैनुअल की कीमत 17,71,000 रुपये और DGL की कीमत 19,36,000 रुपये है।
 
  Honda Civic Hyundai Elantra Toyota Corolla Altis Skoda Octavia
Petrol ₹17.7 lakh - ₹21 lakh ₹13.81 lakh - ₹18.91 lakh ₹16.45 lakh - ₹20.19 lakh ₹15.99 lakh - ₹23.59 lakh
Diesel ₹20.5 lakh - ₹22.3 lakh ₹15.12 lakh - ₹20.04 lakh ₹17.71 lakh - ₹19.36 lakh ₹17.99 lakh - ₹25.99 lakh
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें