फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C5 Aircross एसयूवी 7 अप्रैल को होगी लॉन्च: उससे पहले बुकिंग कराने पर मिलेंगे ये खास फायदे

Tue, 16 Mar 2021 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Citroen C5 AirCross - फोटो : For Representation Only
फ्रांस की ऑटो निर्माता कंपनी Citroen ने भारतीय बाजार में अपने पहला उत्पाद C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी की लॉन्चिंग की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इस कार की प्री-बुकिंग पिछले महीने शुरू कर दी है। Citroen C5 Aircross एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के La Maison डीलरशिप पर 50000 रुपये की टोकन राशि देकर इस एसयूवी को बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा Citroen India की वेबसाइट के जरिए भी इस एसयूवी को बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 8
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
6 अप्रैल तक बुकिंग पर खास फायदे
Citroen C5 Aircross एसयूवी को पहले बुक करने वालों ग्राहकों को कंपनी कुछ विशेष फायदे दे रही है। इसलिए जो खरीदार एसयूवी की बुकिंग इसकी लॉन्चिंग से पहले करेंगे, उन्हें कंपनी 5 साल / 50,000 किलोमीटर का एक कंप्लीमेंटरी मेंटेनेंस पैकेज देगी। इसके अलावा कंपनी रोड साइड असिस्टेंस के साथ 3 साल / 1 लाख किलोमीटर की वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है। इस ऑफर का लाभ वे लोग उठा सकते हैं तो कार की बुकिंग 6 अप्रैल तक करेंगे। इस ऑफर के तहत, कार की डिलीवरी 30 जून 2021 तक कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 8
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
इंजन पावर
Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की प्रीमियम कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। यह एसयूवी सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है। 

4 of 8
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
माइलेज
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी। C5 एयरक्रॉस का माइलेज भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि Cirtoen C5 एयरक्रॉस एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। 
विज्ञापन

5 of 8
Citroen C5 Aircross interior - फोटो : Social Media
शानदार फीचर्स
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।
विज्ञापन

6 of 8
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
डायमेंशन
C5 एसयूवी Citroen के EMP2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को प्यूजो और डीएस ऑटोमोबाइल जैसे कई विदेशी ब्रांड भी इस्तेमाल करते हैं। Citroen C5 Aircross की लंबाई 4500 mm, चौड़ाई 1840 mm और उंचाई 1670 mm है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है। भारत में इस एसयूवी के इंजन और एक्सल के साथ कंपनी ने स्थानीयकरण पर जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक बाद के उत्पादों में स्थानीयकरण की प्रक्रिया काफी हद तक बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
बेहतर सर्विस का वादा
फ्रेंच ऑटो निर्माता ने हाल ही में C5 एयरक्रॉस को शोकेस किया था। Citroen ने भारत के लिए C5 Aircross का अपना पहला बैच तैयार कर लिया है। कंपनी ने हाल ही में एक फ्लैग ऑफ सेरेमनी में C5 Aircross को रोल आउट किया। Citroen का प्लांट तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में स्थित है। निर्माता का कहना है कि उन्होंने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों और इलाकों में 2.50 लाख किलोमीटर तक C5 की टेस्टिंग की है। Citroen C5 Aircross एसयूवी में दिए गए आरामदायक फीचर्स को बताने के साथ ही, कंपनी न सिर्फ अपने एक बेहतरीन उत्पाद बल्कि एक मजबूत बिक्री और बिक्री के बाद के नेटवर्क के बड़े वादे कर रही है। Citroen ने भारत में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और तमिलनाडु में अपने संयंत्र से अपने उत्पादों को रोल आउट करेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
Citroen C5 Aircross Rear - फोटो : For Representation Only
कीमत और मुकाबला 
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद C5 एयरक्रॉस का मुकाबला Volkswagen Tiguan (फॉक्सवैगन टिगुआन) और Jeep Compass Trailhawk (जीप कम्पास ट्रेलहॉक) जैसी एसयूवी से होगा। C5 Aircross एसयूवी CKD यानी कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट होगी। यानी इसे भारत में एसेंबल किया जाएगा। इस वजह से इसकी कीमत Hyundai Tucson और Jeep Compass की कीमतों के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक C5 Aircross एसयूवी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये के करीब रह सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें