फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर डिस्काउंट: 3 लाख रुपये से सस्ती इन छोटी कारों पर 60000 रुपये तक की बचत, माइलेज है 22 किमी/लीटर तक

Fri, 12 Mar 2021 12:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Renault Kwid, Datsun Redi go, Alto - फोटो : AmarUjala
पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। और इनकी कीमतें कम होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे। अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में 3 लाख रुपये तक में काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अगर आप एक सस्ती और छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप ऐसी कार चुनना पसंद करेंगे जिसकी कीमत कम होने के साथ ही उसकी माइलेज ज्यादा हो। यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मार्च के महीने में खरीदने पर आप 60 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
Datsun redi-GO
Datsun (दैटसन) की सस्ती हैचबैक कार redi-GO को मार्च के महीने में खरीदने पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। गौरतलब है कि कंपनी इस कार पर ये ऑफर सिर्फ 26 फरवरी तक के लिए दे रही है। ये ऑफर 31 मार्च तक के लिए है। अलग-अलग डीलरशिप के मुताबिक कार की कीमत में अंतर हो सकता है। कंपनी के ऑफर्स के साथ कई बार डीलरशिप भी अपने तरफ से भी कुछ अतिरिक्त डिस्कांउट की पेशकश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Datsun redi-Go
कीमत 
Datsun redi-GO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 4.77 लाख रुपये तक जाती है। 

4 of 13
Datsun Redi-Go - फोटो : Social
रेडी-गो का इंजन
Datsun redi-GO दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। Datsun redi-GO में 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। डैटसन ने सबसे इस सस्ती कार को हाल ही में नए अपडेट के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस कार मे एलईडी डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
Datsun Redi-go
रेडी-गो का माइलेज
डैटसन रेडी-गो कार एक लीटर पेट्रोल पर 22 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
Maruti Alto 800
Maruti Alto 800 पर ऑफर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाल हैचबैक कारों में शुमार Maruti Alto 800 (मारुति अल्टो 800) पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को फरवरी के महीने में खरीदने पर आप कुल 39,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के ऑफर के मुताबिक ऑल्टो पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 13
maruti suzuki alto 800
ऑल्टो की कीमत 
Maruti Suzuki Alto की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.48 लाख रुपये तक जाती है। 

8 of 13
New 2019 Maruti Alto 800 Front
ऑल्टो का इंजन
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

9 of 13
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
ऑल्टो का माइलेज
मारुति सुजुकी अल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल पर 22.05 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है। 

10 of 13
Renault Kwid facelift - फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault अपनी लोकप्रिय हैचबैक Kwid (क्विड) को मार्च के महीने में खरीदने पर बंपर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। एसयूवी लुक वाली इस छोटी कार पर 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कार के 2020 मॉडल पर 20,000 रुपये और 2021 मॉडल पर 10,000 रुपये की नगद छूट मिल रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20,000 रुपये और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या ग्रामीण इलाके के ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये के स्पेशल ऑफर की पेशकश की जा रही है। अगर आप कार को फाइनेंस करवाना चाहते हैं तो कंपनी क्विड को 5.99 फीसदी की ब्याज दर से फाइनेंस कराने की भी सुविधा दे रही है। 

11 of 13
Renault Kwid facelift - फोटो : For Representation Only
Kwid की कीमत
Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत 5.31 लाख रुपये तक जाती है। 

12 of 13
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault
Kwid का इंजन
Renault Kwid कार को कंपनी दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराती है। इसमें 0.8 लीटर और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
Renault Kwid facelift - फोटो : For Representation Only
Kwid की माइलेज
Renault Kwid कार एक लीटर पेट्रोल पर 22.3 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें