Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 64,621 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 32,279 यूनिट्स थीं। पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 52,600 यूनिट्स रही। इस दौरान 12,021 यूनिट्स का निर्यात किया गया।
विज्ञापन
टोयोटा की बिक्री
2 of 10
Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बताया कि उसने मार्च में कुल 15,001 यूनिट्स बेचीं, और उनसे 2013 के बाद से सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल मार्च 2020 में 7,023 यूनिट्स बेची थीं, जबकि इस साल फरवरी में उसकी कुल बिक्री 14,075 यूनिट्स रही।
विज्ञापन
एमजी मोटर की बिक्री
3 of 10
2021 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
वहीं, MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने बताया कि मार्च में उसकी खुदरा बिक्री 5,528 यूनिट्स रही, जो उसकी अब तक सबसे अधिक मासिक बिक्री है। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 1,518 यूनिट्स की बिक्री की थी।
महिंद्रा की बिक्री
4 of 10
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 40,403 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मार्च 2020 में 6,679 यूनिट्स बेची थीं।
कंपनी ने बताया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 16,700 यात्री वाहन बेचे। वहीं मार्च 2020 में महिंद्रा सिर्फ 3,383 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री कर पाई थी। एमएंडएम ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 21,577 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की बिक्री
5 of 10
फाइल फोटो
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मार्च 2021 में 66,609 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री के साथ 505 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल इसी माह में सिर्फ 11,012 वाहन बेचे थे।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 40,609 इकाई रही। जबकि पिछले साल 'लॉकडाउन' से प्रभावित महीने में कंपनी ने केवल 7,123 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
6 of 10
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष गिरीश वाघ ने एक बयान में कहा, "हम खासकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। साथ ही हम देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार योजना की समीक्षा भी कर रहे है।"
कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 29,654 इकाई रही। जबकि कंपनी ने पिछले साल मार्च में 5,676 वाहन बेचे थे।
टाटा मोटर्स यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेष चंद्रा ने कहा, "यात्री वाहन उद्योग में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अच्छी वृद्धि रही। इसका कारण तुलनात्मक आधार कमजोर होने के साथ व्यक्तिगत उपयोग के लिये वाहनों की मांग में वृद्धि है। इस खंड में मार्च और चौथी तिमाही में नौ साल में सर्वाधिक बिक्री हुई है।"
वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल बिक्री घरेलू बाजार में 4,64,515 इकाई रही जो 2019-20 के 4,42,051 यूनिट्स के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा है।
इसमें कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,62,773 इकाई रही जो 2019-20 के 3,40,700 यूनिट्स के मुकाबले 23 फीसदी कम है। यात्री वाहनों की बिक्री 2020-21 में 2,22,025 इकाई रही जो 2019-20 के 1,31,196 यूनिट्स के मुकाबले 69 प्रतिशत अधिक है।
मारुति सुजुकी की बिक्री
8 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि मार्च में उसकी कुल बिक्री 1,67,014 इकाई रही।
कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पिछले साल मार्च में 83,792 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले महीने उसकी कुल घरेलू बिक्री 1,49,518 इकाई रही।
पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण विनिर्माण और बिक्री काफी हद तक प्रभावित हुई थी। एमएसआई ने एक बयान में कहा, "मार्च 2020 में घरेलू बिक्री लगभग 48 प्रतिशत घट गई थी। बता दें कि मार्च 2021 में घरेलू बिक्री, मार्च 2019 के स्तर तक ही पहुंच पाई है।"
होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री
9 of 10
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
दोपहिया बनाने वाली प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) की मार्च के महीने में घरेलू बिक्री बढ़कर 395,037 इकाई हो गई। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 245,716 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके साथ ही होंडा ने मार्च के महीने के दौरान 16,000 यूनिट्स का निर्यात किया।
Honda Shine
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
कंपनी के बयान के मुताबिक होंडा मार्च के महीने में घरेलू और निर्यात को मिलाकर कुल बिक्री 4,11,037 यूनिट्स रही। कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2020-21 में होंडा ने 4,073,182 दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री की। इसमें 3,865,872 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 207,310 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। होंडा ने वित्त वर्ष 2020-21 के Q4 में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।