भारत में नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा। इसी के मद्देनजर विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लाइन-अप में कारों को BS6 के नए मानकों के अनुसार अपग्रेड करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। हालांकि, ऑटो कंपनियों के डीलरशिप के पास BS4 गाड़ियों का स्टॉक बचा हुआ है। BS6 मानक लागू होने की 1 अप्रैल की समय सीमा के बाद बिना बिके हुए BS4 कारों के ढेर से बचने के लिए, निर्माताओं के पास गाड़ियों को भारी छूट की पेशकश के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अपने BS4 गाड़ियों के बचे हुए स्टॉक की बिक्री के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। यहां जानिए उन BS4 इंजन वाली SUV कारों के बारे में जिन पर कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा)
Hyundai अपनी सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार क्रेटा पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। Hyundai ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में Creta के सेकंड जेनरेश को पेश किया।
विज्ञापन
3 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020
- फोटो : Team-BHP
Renault Duster (रेनो डस्टर)
Renault अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर का BS4 डीजल इंजन बंद करने वाली है। कंपनी अपनी इस एसयूवी कार के BS4 डीजल इंजन वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
4 of 6
Jeep Compass-1
Jeep Compass (जीप कंपास)
Jeep अपनी प्रीमियम एसयूवी Compass के BS4 मॉडल की खरीद पर 2 लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। Jeep ने कुछ दिनों पहले इस एसयूवी को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। जीप कंपास मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra Alturas G4
Mahindra Alturas G4 (महिंद्र अल्टूरास जी4)
Mahindra अपनी एसयूवी Alturas G4 पर 2.9 लाख रुपये के फायदे दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Honda अपनी दमदार एसयूवी कार के BS4 मॉडल पर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। भारतीय बाजार में होंडा सीआर-वी का पांचवीं पीढ़ी का मॉडल भी उपलब्ध है।