'पे एज यू ड्राइव' के रूप में जानी जानेवाली, उपयोग आधारित मोटर बीमा पॉलिसी में, ग्राहकों को इस आधार पर इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना होता है कि उनकी गाड़ी कितने किलोमीटर चलती है।
इस उत्पाद के तहत, ग्राहक एक वर्ष की अवधि के लिए वाहन की तय की जाने वाली अनुमानित दूरी के बारे में पहले बताना होता है। उसके आधार पर कंप्यूरीकृत प्रणाली से प्रीमियम की राशि तय की जाएगी। ग्राहक अपने उपयोग की जरूरत के अनुसार तीन स्लैब - 2500 किमी, 5000 किमी और 7500 किमी में से कोई एक चुन सकता है।
PolicyBazaar.com से आप तीन आसान चरणों में इस नई इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद सकते हैं:
- ग्राहकों को अपने यूज के हिसाब से तीन उपलब्ध स्लैब में से एक को चुनना होगा।
- उन्हें ओडोमीटर की रीडिंग, केवाईसी डिटेल्स और ग्राहकों का सहमति फॉर्म भरना होगा।
- प्री-डिक्लेयर्ड स्लैब के मुताबिक प्रीमियम के आधार पर ओन डैमेज प्रीमियम की गणना होगी।
Bharti AXA General Insurance के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीइओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि इस पॉलिसी के तहत ग्राहक कवरेज पीरियड के बीच में भी अधिक किलोमीटर के स्लैब को चुन सकते हैं।
इस साझेदारी की घोषणा करते हुए श्रीनिवासन ने कहा , ''सैंडबॉक्स परियोजना के तहत ‘Pay As You Drive’ मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की बिक्री के लिए PolicyBazaar.com के साथ पार्टनरशिप को लेकर हम खुश हैं। कार पुलिंग और वर्क फ्रॉम होम के उभरते कल्चर को देखते हुए यूज पर आधारित मोटर इंश्योरेंस कार मालिकों के लिए बहुत उचित प्रोडक्ट है, जहां वे कार के यूजेज के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।''
इस साझेदारी के बारे में PolicyBazaar.com के सीइओ सर्ववीर सिंह ने कहा, "हमारे प्लेटफॉर्म पर Bharti AXA के 'Pay As You Drive' उत्पाद के लांच को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि इस तरह के नए प्रकार के उत्पाद इंडस्ट्री को आगे ले जाएंगे। हमें इस बात को लेकर खुशी है कि Bharti AXA ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए IRDAI द्वारा पेश Sandbox के तहत यह उत्पाद पेश किया है।"