फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की स्पेशल स्कीम, आधी डाउन पेमेंट पर घर ले जाएं नई कार

Mon, 13 Jan 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki cars - फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए एक स्पेशल स्कीम ला सकती है। मारुति सुजुकी की नई स्कीम के तहत ग्राहकों को कार खरीदने में आसानी होगी। इसके लिए कंपनी की नई योजना पर काम कर रही है जिसके तहत कंपनी अपनी कारों पर डाउनपेमेंट घटाने के लिए बैंकों के साथ साझेदारी कर रही है। बैंक के साथ पार्टनरशिप से कंपनी ग्राहकों को कम डाउन पेमेंट पर कारें उपलब्ध कराना चाहती है। यह स्कीम कंपनी की पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और अभी इस पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Viatara

क्या है मारुति की नई स्कीम 

Maruti Suzuki की नई स्कीम के तहत कार के डाउन पेमेंट को 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किया जा सकता है। मौजूदा समय में बैंक गाड़ी के ऑन रोड कीमत का 80 फीसदी तक का अमाउंट फाइनेंस करते हैं। बाकी के 20 फीसदी की राशि वाहन खरीददार को चुकाना होता है। डाउन पेमेंट रकम आधी होने से कार ग्राहक को सिर्फ 10 फीसदी रकम ही देनी पड़ेगी। डाउन पेमेंट की राशि आधी होने से कार की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala

ग्राहक को यह फायदा होगा

आसान शब्दों में समझें तो पहले अगर आपको 8 लाख रुपये की कार पर 1 लाख 60 हजार रुपये डाउनपेमेंट करना होता था, जो नई स्कीम लागू होने के बाद आपको डाउनपेमेंट को तौर पर सिर्फ 80 हजार रुपये देने होंगे। 

4 of 5
Maruti Suzuki car production - फोटो : Social

कीमत बढ़ने का बोझ नहीं पड़ेगा 

1 अप्रैल 2020 से नए ईंधन उत्सर्जन मापदंड BS6 लागू होने के बाद गाड़ियों की कीमत बढ़ने का असर ग्राहकों पर सीधे नहीं पड़ेगा। कंपनी को उम्मीद है कि इस स्कीम से कार ग्राहकों पर सीधे पड़ने वाला बोझ कम होगा और बड़ी संख्या में ग्राहक गाड़ी खरीदने को आगे आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki S-Cross Singapore

आ रहे हैं मारुति की कई नए मॉडल्स 

Maruti Suzuki फरवरी में Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में अपनी कई नई कार पेश करेगी। इसके साथ ही वह आने वाले समय में कई नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। नए लुक वाली Ignis कार 2020 में लॉन्च होगी। Maruti अपनी लोकप्रिय कार मारुति S- Cross कार के डीजल वेरिएंट को बंद कर रही है और इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। मारुति सुजुकी नए साल में सी-सेगमेंट SUV (एसयूवी) श्रेणी में एक एक बिल्कुल नई मॉडल के साथ उतरने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक यह एक 7-सीटर सुजुकी विटारा हो सकती है, जिसे कंपनी दुनियाभर के बाजारों में पहले से ही बेच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें