वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिल सकता और शुभ काम के लिये नवरात्र से अच्छा कोई समय नहीं माना जाता। ऐसे में वाहन कंपनियां भी आॅफर ले आएं तो बात ही क्या है। त्योहाार के इस मौसम में कंपनियों ने बाजार में छूट की भरमार कर रखी है। कार चाहे सस्ती हो या महंगी सब पर बंपर आॅफर मिल रहा है। इसके साथ ही कई कंपनियों ने एक रुपये में बीमा करने का भी ऑफर दिया है। आइए आपको बताते हैं। कौन सा सौदा आपको ज्यादा फायदा दे सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Micra
- फोटो : Nissan
निसान का एक रुपये में बीमा
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए निसान कंपनी ने एक रुपये में बीमा का बेहतरीन आॅफर निकाला है। इसके साथ ही आपको 40 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। डटसन गो की कार पर कंपनी द्वारा 40 हजार की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Grand i10
हुंडई
हुंडई की बात करें तो ईयॉन पर 60 हजार, आई टेन ग्रैंड पर 75 हजार और एक्सेंट पर 90 हजार तक की छूट दी जा रही है। वहीं एलेंट्रा पर सवा लाख से अधिक तो टयूसॉन पर करीब डेढ़ लाख रुपये की छूट दी गई है।
4 of 6
maruti suzuki celerio x
मारुति
मारुति ने भी अपनी सबसे सबसे सस्ती कार ऑल्टो-800 पर 45 हजार रुपये, सलेरियो पर 55 हजार और वैगन आर पर 65 हजार रुपये तक का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Nexon AMT
टाटा
टाटा अपनी कार हैक्सा पर 98 हजार रुपये, जेस्ट पर 83 हजार, टियागो पर 40 व नेक्सॉन पर 57 हजार रुपये तक छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में है।
इसके अलावा भी कई बड़ी कंपनियों ने डेढ़ से 2 लाख रुपये का ऑफर देने का दावा किया है। दोपहिया वाहनों पर भी साढे़ 7 हजार रुपये तक छूट दी जा रही है। तो ट्रैक्टरों पर 50 हजार की छूट के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।