फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदें 6 लाख तक की कीमत वाली डीजल कार, मिलेगा 27 किमी तक का माइलेज

Sat, 05 Jan 2019 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डीजल गाड़ियों की खरीद पर है रोक - फोटो : Getty
डीजल कारों में न केवल ज्यादा टॉर्क होता है, बल्कि पेट्रोल कारों के मुकाबले वे ज्यादा माइलेज भी देती हैं। हालांकि डीजल कारें पेट्रोल कारों की अपेक्षाकृत 80 हजार से 1.5 लाख रुपए तक महंगी होती हैं। ऑटो एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप महीने में 1800 से 2000 किमी तक ड्राइव कर लेते हैं, तभी डीजल कार तभी खरीदने का फायदा है। जहां देश में सस्ती कारें 3 लाख से शुरू होती हैं, वहीं हम आपको बता रहे हैं 6 लाख तक की कीमत में आने वाली डीजल कारों के बारे में...
विज्ञापन

Tata Tiago

2 of 7
Tata Tiago XZ+
Tata Tiago स्माल हचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही इस कार को लेकर पॉपुलैरिटी अभी भी बनी हुई है। नई सैंट्रो के आने के बावजूद टाटा टियागो की बिक्री पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। Tata Tiago टाटा मोटर्स के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। इसके माइलेज के चलते यह कार लोगों में काफी पॉपुलर है। टियागो की लंबाई 3,746 एमएम, चौड़ाई 1,647 एमएम और ऊंचाई 1,535 एमएम है। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टाटा ने हाल ही में इसका XZ+ वैरियंट लॉन्च किया है। टियागो के नए वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसे नए फीचर भी दिए हैं। टियागो में 1.05 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 70 पीएस की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। गाड़ी का माइलेज है 27.28 किमी प्रति लीटर है।
कीमतः टियागो के डीजल वैरियंट की कीमत 4.21 लाख रुपए से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

Mahindra KUV100

3 of 7
Mahindra KUV100 Nxt
महिन्द्रा ने सबसे पहले 'Mahindra KUV100' की लॉन्चिंग के साथ ही नए सेगमेंट माइक्रो एसयूवी की शुरुआत की थी। फिलहाल तो केयूवी-100 के अलावा इस सेगमेंट में कोई दूसरी कार डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मौजूद नहीं है। महिंद्रा केयूवी-100 में 1.2-लीटर एम-फाल्कन डी-80  डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसका डीजल इंजन 3750 आरपीएम पर 77 बीएचपी की पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। फिलहाल इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स की पेशकश की गई है। इसका डीजल वर्जन 25.32 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। महिंद्रा केयूवी100 की लंबाई 3700 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1655 एमएम है। वहीं यह लंबाई में मारुति बलेनो और सिलेरियो से भी छोटी है। केयूवी के इंटीरियर में पियानो ब्लैक फिनिश वाला डैशबोर्ड, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, ट्विन पॉड स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें फ्लेक्सी 6-सीट दी गई हैं। इसके अलावा गियर इंडीकेटर, सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस के अलावा फ्लोर पर भी स्टोरेज़ स्पेस दिया गया है। आगे और पीछे दोनों तरफ आर्म रेस्ट दिए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स में एबीएस और ईबीडी हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान जलने वाली ऑटोमैटिक हजार्ड लाइटें और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स जैसे फीचर भी मिलते हैं।
कीमतः महिंद्रा केयूवी100 की कीमत 5.72 लाख रुपए से शुरू होती हैं।
 

Maruti Swift

4 of 7
2018 Maruti Suzuki Swift,
2018 की शुरुआत में Maruti Suzuki Swift का नया वर्जन लॉन्च किया था और लॉन्चिंग के साथ ही स्विफ्ट ने भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ बना ली। नेक्स्ट जनरेशन स्विप्ट को ‘Heartect’ प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया गया है। नई स्विफ्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर, 2018 में 22,191 स्विफ्ट बिकी हैं। जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 13,337 था। स्विफ्ट की लंबाई 3840 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1530 एमएम है। स्विफ्ट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 पीएस की पॉवर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। नई स्विफ्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। स्विफ्ट को 2018 का कार ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिल चुका है। दिया गया था। स्विप्ट में एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, ब्लैक इंटीरियर और रिडिजाइन सेंटर कंसोल दिया है। कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो और मिरर लिंक सपोर्ट करता है।
कीमतः स्विफ्ट डीजल की कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

Hyundai Grand i10

5 of 7
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। समय के साथ हुंडई ने इस कार को कई बार अपग्रेड किया है। नई ग्रैंड आई10 में डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, डुअल टोन थीम दिया गया है। वहीं कंपनी 2019 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके लुक को मौजूदा कार से ज्यादा चौड़ा रखा गया है। हालांकि कार को आप 2019 के मध्य तक ही बाजार में देख पाएंगे। ग्रैंड आई10 में वॉयस कमांड के साथ स्टीयरिंग कंट्रोल, 17.64 एमएम स्क्रीन, स्मार्ट कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, रिअर एयर-कॉन वेंट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। ग्रैंड आई10 की लंबाई 3765 एमएम, चौड़ाई 1660 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम है। इसमें 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 एमएम का पीएम और 194 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार डीजल में मैनुअल ट्रंसमिशन के साथ आती है। डीजल में यह कार 24.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
कीमतः हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत 6.11 लाख से शुरू होती है।  
 
विज्ञापन

Tata Tigor

6 of 7
कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल लांच किया था। टाटा टिगोर कुल 9 वेरियंट और 6 नए रंगों में आती है। टिगोर में कंपनी ने कई नए फीचर्स अपडेट किए हैं। टाटा ने टिगोर में फ्रंट ग्रिल पर क्रोम, प्रोजेक्टर लाइट, पियानो ब्लैक शार्क फिन एंटीना, एलईडी लाइट, 15-इंच डुअल अलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, वॉयस कमांड नेविगेशन, स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल और चार्जिंग पोर्ट आदि नए फीचर्स देकर टाटा टिगोर को और दमदार बनाने की कोशिश की है। कार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्रंट एयरबैग, ईबीडी और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टिगोर की लंबाई 3992 मीटर, चौड़ाई 1677 मीटर और ऊंचाई 1537 एमएम है। टिगोर में टियागो वाला 1.05 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 70 पीएस की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। गाड़ी का माइलेज है 27.28 किमी प्रति लीटर है।   
कीमतः टाटा टिगोर डीजल की कीमत 6.09 लाख से शुरू होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ford Freestyle

7 of 7
Ford freestyle
Ford Freestyle की सीधी टक्कर मारुति सुज़ुकी टोयोटा इटिऑस क्रॉस, इग्निस, ह्यूंदैई i20 ऐक्टिव जैसी गाड़ियों से है। फ्रीस्टाइल डीजल मॉडल एंबिएंट, ट्रैंड, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस वेरियंट में आती है। फोर्ड फ्रीस्टाइल में 4-स्पोक वाले 15-इंच व्हील्स और हाई डेफिनेशन टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। इसमें लगा इंफोटेनमेंट सिस्टम फोर्ड के Sync3 के साथ एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। कार की सेफ्टी की बात करें तो इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल एयरबैग्स दिया गया है। फोर्ड फ्रीस्टाइल की लंबाई 3954 एमएम, चौड़ाई 1737 एमएम और ऊंचाई 1570 एमएम है। फोर्ड फ्रीस्टाइल का डीजल इंजन 1.5 लीटर का है, जो 99 बीएचपी पावर और 215 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसका माइलेज 24.4 किमी/लीटर होगा।
कीमतः फोर्ड फ्रीस्टाइल की कीमत 6.28 लाख रुपए से शुरू होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें